फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona

कोरोना संक्रमित दो और लोगों की मौत, चार नए पॉजिटिव केस मिले

Wed, 15 Jul 2020 09:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
corona
शिकोहाबाद में विधायक और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जलेसर रोड किया बंद - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिले में दो और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें दुर्गा नगर निवासी संक्रमित वृद्धा की मथुरा में मौत हो गई। वहीं, आगरा में दो दिन पूर्व मृत वृद्ध की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई। अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 34 हो गई। वहीं बुधवार को जिले में चार और संक्रमित मिले। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 587 हो गई। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस करने में जुटी रही। वहीं पालिका की टीम ने संक्रमित मिले शिकोहाबाद के भाजपा विधायक के श्रीनगर जलेसर रोड स्थित आवास को सैनिटाइज कर इलाके में बैरियर लगा दिए।
विज्ञापन

विगत सात जुलाई को दुर्गा नगर निवासी दंपती आगरा में कराई गई जांच में पॉजिटिव मिले थे। दंपती का इलाज मथुरा के निजी अस्पताल में चल रहा था। वृद्ध को सांस लेने में दिक्कत थी। बुधवार सुबह सात बजे वृद्धा ने उपचार के दौरान मथुरा के अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने वृद्धा का अंतिम संस्कार मथुरा में ही कर दिया। वहीं, जगजीवन राम नगर निवासी वृद्ध को परिजनों ने डायबिटीज बढ़ने पर छिंगामल का बाग स्थित निजी चिकित्सक को दिखाया था। चिकित्सक ने मरीज को आर्य नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से तबियत खराब होने पर वृद्ध को 12 जुलाई को आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में वृद्ध का सैंपल लेकर कोरोना की जांच के लिए भेजा गया था। 13 जुलाई को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में ही वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अंतिम संस्कार कर दिया था। बुधवार को आई रिपोर्ट में वृद्ध पॉजिटिव मिला। वृद्ध की रिपोर्ट आने के बाद परिजनों को क्वारंटीन सेंटर में भर्ती किया गया है। इधर, शिकोहाबाद विधायक की मंगलवार रात रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं सिरसागंज के मोहल्ला खेमगंज का साइकिल व्यवसायी और छपैटी निवासी महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक दिल्ली के अस्पताल में आइसोलेट
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद विधायक की रिपोर्ट मंगलवार देर रात पॉजिटिव आई। रिपोर्ट आने के बाद विधायक बुधवार को उपचार के लिए दिल्ली रवाना हो गए। वहीं, उनकी पत्नी फिरोजाबाद के कोविड अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। सर्विलांस टीमें भी विधायक के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची बनाने में जुट गई है। विधायक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को उनके आवास को सैनिटाइज कराया। वहीं, जलेसर रोड पर विधायक के आवास के आसपास इलाके को सील कर दिया गया। विधायक के ड्राइवर और परिवार के छह लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी सर्विलांस में जुट गईं।

विधायक के संपर्क में आने वाले लोगों की हो सकती है लंबी सूची
फिरोजाबाद। विधायक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने फौरी तौर पर परिवार के सदस्यों एवं ड्राइवर के सैंपल लिए हैं। हालांकि विधायक के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची लंबी हो सकती है। इसमें कई वीआईपी और जिला स्तरीय अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। विगत 13 जुलाई को विधायक ने कोरोना की जांच कराई थी। 14 जुलाई की मध्य रात्रि विधायक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सैंपलिंग के बाद विधायक ने खुद को क्वारंटीन कर लिया था लेकिन सैंपलिंग से कुछ दिन पूर्व ही विधायक शिकोहाबाद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। बताया गया है कि समारोह में सांसद एवं जिला स्तरीय कई अधिकारी भी शामिल हुए थे। स्वास्थ्य विभाग ने सर्विलांस सूची में इनके भी नाम लिखे हैं। अन्य लोगों की सूची भी स्वास्थ्य विभाग तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed