{"_id":"5f04b1fd8ebc3e4336017a3d","slug":"corona-firozabad-news-agr449489732","type":"story","status":"publish","title_hn":"न पल्स ऑक्सीमीटर और न इंफ्रारेड थर्मामीटर शुरू हुआ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न पल्स ऑक्सीमीटर और न इंफ्रारेड थर्मामीटर शुरू हुआ अभियान
विज्ञापन
नगला सिंकदर में सर्वे करती आशा। उनके पास थर्मल स्क्रीनिंग मीटर नहीं था।
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। कोविड-19 घर-घर सर्वे अभियान की शुरुआत बिना पल्स ऑक्सीमीटर और इंफ्रारेड थर्मामीटर के शुरू हो गई। गांव पहुंची अधिकांश टीमों के पास सिर्फ प्रोफार्मा ही है। सिर्फ नाम, पता लिखकर अभियान का दूसरा दिन भी पूरा किया गया। 10 दिन अभियान में महज दो ही मास्क आशा कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराए हैं। यह मास्क भी यूज थ्रो वाले ही हैं।
कोविड-19 की रोकथाम के लिए दस दिवसीय विशेष सर्विलांस अभियान शुरू किया गया है। दो सदस्यीय टीम में आशा शामिल हैं। हॉटस्पॉट एरिया और सामान्य इलाके में रहने वालों से खांसी बुखार व सांस लेने में दिक्कत के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। सर्वे का विवरण एक प्रोफार्मा पर भरना होगा। इस दौरान पल्स पोलियो अभियान की तरह घर-घर पर मार्किंग भी करनी होगी। जनपद में 834 टीमें लगाई गई हैं।
अधिकांश टीमों के पास थर्मल स्कैनर और ऑक्सीमीटर नहीं है। मंगलवार को कई टीमों ने सर्वे के नाम पर सिर्फ विवरण जुटाया। न ही पल्स की जांच हुई, न ही स्क्रीनिंग हुई। कुछ टीमों के पास ही ऑक्सीमीटर और थर्मल स्क्रीनिंग मीटर नजर आया। कई टीमों के सदस्य मास्क न होने के कारण मुंह को दुपट्टे से ढककर काम करते नजर आए।