फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

सुहागनगरी में कोरोना संक्रमित की मौत से आंकड़ा 26 पर पहुंचा, अब 49 सक्रिय केस

Thu, 02 Jul 2020 02:48 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
corona
उद्यमी का शव ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमित एक और मरीज ने बुधवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग ने मौत की सूचना क्वारंटीन परिजनों को दी। बाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपनी मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित दम्मामल मोहल्ले निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। अधेड़ को सांस लेने में तकलीफ होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराय गया था। विगत 27 जून को उसकी कोरोना की जांच कराई गई, जो 29 जून को पॉजिटिव आई।
विज्ञापन


रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीज को कोविड अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों को क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया था। बुधवार मरीज की दिक्कत और बढ़ गई और दोपहर तकरीबन एक बजे मरीज ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में कुल 49 एक्टिव केस
सुहागनगरी में संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। सीएमओ की रिपोर्ट के मुताबिक जनपद में अब तक दस हजार 753 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। इनमें से 10 हजार 29 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जनपद में अब कुल 49 एक्टिव केस हैं। वहीं 12 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज अन्य जनपदों में चल रहा है।

हैदराबाद से लौटा युवक खैरगढ़ में मिला कोरोना पॉजिटिव
हैदराबाद से लौटा युवक बुधवार को पॉजिटिव मिला। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या में 521 हो चुकी है। रिपोर्ट आने के बाद युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। खैरगढ़ हाथवंत निवासी 20 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है।

युवक हैदराबाद में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वह 28 जून को अपने घर आया था। स्वास्थ्य विभाग ने युवक की कोरोना जांच कराई थी, जो बुधवार दोपहर पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब युवक के संपर्क में आने वाले लोगोें की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed