{"_id":"5ef795ea8ebc3e42df17fd2e","slug":"corona-firozabad-news-agr448047767","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरिकेडिंग हटने को लेकर तहसील प्रशासन औेर पालिका प्रशासन आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरिकेडिंग हटने को लेकर तहसील प्रशासन औेर पालिका प्रशासन आमने-सामने
विज्ञापन
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। कंटेनमेंट जोन में बैरीकेडिंग हटाने को लेकर पालिका प्रशासन और क्षेत्र के लोग आमने-सामने आ गए। पालिका प्रशासन लोगों पर बैरीकेडिंग हटाने का आरोप लगा रही है तो लोग प्रशासन द्वारा बैरीकेडिंग हटाने की बात कह रहे हैं।
नगर के गांधी टोला, गिहार बस्ती में कोरोना संक्रमित युवक के मिलने के बाद तहसील प्रशासन द्वारा गिहार बस्ती को बैरीकेडिंग लगाकर 21 दिन के लिए बंद कर दिया गया था। हालांकि यहां 21 दिन पूर्व ही बैरीकेडिंग हट गई। जानकारी पर एसडीएम ने जांच की तो लोगाें ने बातया कि बैरीकेडिंग को को ईओ द्वारा हटवाया गया है। इस संबंध में पालिका ईओ से एसडीएम द्वारा जानकारी की जा रही है।
वहीं पालिका ईओ श्रीचंद्र ने कहा कि उन्होंने बैरीकेडिंग हटवाने का कोई आदेश नहीं दिया। क्षेत्र के लोगों ने स्वयं बैरीकेडिंग को हटा दिया है। एसडीएम एकता सिंह ने कहा कि कंटेनमेंट एरिया से बैरीकेडिंग हटाने की जानकारी पर मौके पर पहुंचकर दोबारा बैरीकेडिंग कराई गई है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय जनता और पालिका प्रशासन एक-दूसरे पर बैरीकेडिंग हटाने के आरोप लगा रहे हैं। इसकी जांच कराई जा रही है। यदि पालिका प्रशासन ने ऐसा किया है तो ईओ को नोटिस देकर जवाब-तलब किया जाएगा।