{"_id":"5ef0dd588ebc3e4325012dfd","slug":"corona-firozabad-news-agr447280424","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडीओपी की तरह खाद्य प्रस्सकंरित इकाई स्थापना पर मिलेगा लाखों का अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडीओपी की तरह खाद्य प्रस्सकंरित इकाई स्थापना पर मिलेगा लाखों का अनुदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। ओडीओपी की तर्ज पर जिले में कृषि उत्पादों पर आधारित खाद्य प्रस्संकरण यूनिटों की स्थापना पर विशेष आर्थिक पैकेज दिया जाएगा। आत्म निर्भर योजना के तहत खाद्य प्रस्संकरण यूनिट स्थापित करने वाले कृषि,संगठनों अथवा व्यक्तिओं को कुल लागत का 35 प्रतिशत अनुदान अथवा अधिकतम दस लाख रूपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी। उक्त योजना के अंतर्गत आर्थिक कारणों के चलते पुरानी एवं मृतप्राय: प्रस्संकरण इकाईयों को पुर्नजिवित करने हेतु आर्थिक मदद दी जाएगी।
औद्योगिक गतिविधियों को बढावा देने हेतु संचालित उद्योग विभाग की एक जिला-एक उत्पाद की भांति उद्यान विभाग ने जिले में कृषि उत्पादों की प्रस्संकरण इकाई स्थापना लांच की है। इस योजना के माध्यम से किसी भी कृषि उत्पादों के प्रस्संकरण के माध्यम से खाद्य पदार्थ बनाने की इकाई कू ी स्थापना की जा सकेगी।
केंद्र व प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयासों से संचालित होने वाली उक्त आत्म निर्भर योजना के अन्तर्गत कृषक, स्वयं सहायता समूह, औद्योगिक संगठन एवं निजी स्तर पर प्रस्संकरण इकाई स्थापित किए जाने का विकल्प होगा। खास बात यह है कि इन इकाईयों की स्थापना पर सरकार द्वारा कुल लागत पर 35 प्रतिशत का अनुदान अथवा अधिकतम दस लाख रूपए का अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन
इन उत्पादों की प्रस्संकरण इकाई स्थापना पर रहेगा जोर
आलू उत्पादन बाहुल्य जिले में आलू आधारित प्रस्संकरण इकाई, मक्का एवं ऑयल मिल के अलावा कृषि उत्पादों पर आधारित आदि की यूनिटों की स्थापना का विकल्प दिया गया है।
उद्यान विभाग ने मांग आवेदन-
आत्मनिर्भर भारत योजनान्तर्गत के अंतर्गत खादय प्रस्संकरण स्थापना के इच्छुक आवेदकों को हर संभव सहूलियतें दी जाएंगी। संबंधित व्यक्ति अथवा संस्था को प्रस्संकरित खाद्य पदार्थ की बिक्री हेतु मार्केट, प्रचार-प्रसार एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध कराए जाने की सुविधा दी जाएगी। इच्छुक आवेदक जिला उद्यान विभाग के कार्यालय विकास भवन पर संपर्क कर सकते हैं।