फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona

तीन माह बाद खुले शहर के प्रमुख बाजार,लौटी रौनक

Mon, 22 Jun 2020 10:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
corona
प्रशासन की अनुमति के बाद चंद्रबार गेट स्तिथ खुली दुकाने - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सोमवार को सुहागनगरी के कई बाजार खुले तो रौनक दिखाई दी। बाजार खुलने के साथ दुकानदार कहीं साफ सफाई करते दिखे तो कोई ग्राहकों को चलाता दिखा। दुकानदारों का कहना था कि आज में तीन माह बाद दुकानें खुली हैं। शहर की चमक धीरे धीरे लौट रही है।
विज्ञापन

चंद्रवार गेट पर वाईं ओर का बाजार खुल गया है। हालांकि बाजार खुलने की भनक लगते ही दाईं ओर के कुछ दुकानदारों ने शटरों को उठा लिया। पुलिस की गाड़ी पहुंची तो शटर बंद करके बाहर बैठ गए। बोले साहब कल हमारा नंबर है आज साफ सफाई करने में जुटे हैं। चंद्रवार गेट रेलवे पुल रामनगर से छारबाग की ओर जाने वाले बाजार की वाईं ओर की दुकानें खुलीं दिखाई दीं। दुकानों पर ग्राहक दिखाई दे रहे थे। दुकानदारों का कहना था कि एक दो दिन में बाजार रफ्तार पकड़ेगा। बाजार खुलने की अनुमति मिलने से काफी राहत मिली है। एसएन रोड का बाजार सोमवार को खुल गया। बाईं ओर की दुकानें खुलने के साथ कई कांच के शोरूम खुले दिखे। साथ ही बैंक्स खुलने के साथ यहां कामकाज होता दिखाई दिया। उपभोक्ताओं की कतार लगी दिखाई दी। यही नजारा कैनरा बैंक, एसबीआई के साथ ही आईसीआईसीआई बैंक के बाहर भी देखने को मिला। बैंकों के गार्ड ग्राहकों को एक-एक कर ही अंदर प्रवेश की अनुमति दे रहे थे।
विज्ञापन

बस स्टैंड से सीएल जैन कालेज तक का खुला बाजार
स्थानीय रोडबेज बस स्टैंड से लेकर सीएल जैन कालेज तक का बाजार खुल गया। बाजार खुलने के साथ बस स्टैंड और जैन मंदिर मार्केट की दुकानें खुलने से चुूडियों चमक बिखर पड़ी। इस दौरान लोग भी खरीददारी करने भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुहागनगर एवं हिमायूुंपुर क्षेत्र का बाजार खुला
आवास विकास कालोनी सुहागनगर के वाईं ओर के बाजार खुलने के साथ हिमायूंपुर की ओर जाने वाला बाजार खुला दिखाई दिया। बाजार खुुलने के साथ ही स्ट्रीट फूड ठेल वाले भी सक्रिय दिखाई दिए।
लेबर कालोनी और साठ फुटा रोड का बाजार भी खुला
थाना लाइनपार क्षेत्र में लेबर कालोनी का बाजार सोमवार को खुल गया। वहीं साठ फुटा रोड का मुख्य बाजार खुला दिखाई दिया। बाजार खुलने के साथ साठ फुटा रोड पर ट्रांसपोर्ट पर गाड़ियां लोड होती दिखाई दीं। क्लब चौराहे से झील की पुलिया नालेतक की दुकानें खुल गईं।
बोले दुकानदार बाजार खुलने से मिली राहत......
- चंद्रवार गेट में बर्तन की दुकान करने वाले उमेशचंद्र का कहना है कि बाजार खुलने से काफी राहत मिली है। कम से कम दुकान पर बैठने से ग्राहक तो आएगा।
- रामनगर में परचून की दुकान संचालित करने वाले कमल गुप्ता दुकान के सामान को बाहर निकालकर साफ सफाई करने में व्यस्त थे। कमल का कहना था कि तीन माह बाद दुकान खुली हैं।

-सुहागनगर के दुकानदार रामगोपाल गुप्ता का कहना है कि बाजार खुल जाने से काफी राहत मिली है। कम से कम बाजार में रौनक तो लौटेगी। आज पहला दिन है लेकिन समय गुजरने के साथ ग्राहक आते दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed