फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona

कोरोना संक्रमित क्षेत्रों में कोई सख्ती नहीं, न लगाए अवरोध

Fri, 12 Jun 2020 06:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
corona
दुर्गा नगर में कोरोना संक्रमित लोग मिलने का बाद भी खुली पड़ी गली - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद उस क्षेत्र को सील करके कनटेमेंट जोन में शामिल किया जाना चाहिए लेकिन सुहाग नगरी में घनी आबादी वाले क्षेत्रों से संक्रमण के केस मिलने के बाद भी इलाकों को न सील किया गया है और न ही लोगों की आवाजाही पर कोई अंकुश है।
विज्ञापन

रैपुरा रोड, संतोष नगर
रैपुरा रोड संतोष नगर निवासी वृद्धा का घर रोड के किनारे हैं। यहां रोड बंद करना तो दूर बल्कि कोरोना पॉजिटिव मिली वृद्धा के घर के बाहर तक आवाजाही पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। वृद्धा के बेटे ने बताया कि वह बीएसएफ में छत्तीसगढ़ में तैनात हैं। मां का पथरी का ऑपरेशन कराना था। प्राइवेट अस्पताल में गए तो उन्होंने कोरोना की जांच की सलाह दी। जांच में मां पॉजिटिव निकल आई। उन्होंने कहा कि मां के साथ परिवार के किसी सदस्य को कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ निवासी युवती के घर की ओर जाने वालो सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। लेकिन यहां कोरोना संक्रमित क्षेत्र का बैनर नहीं लगा दिखाई दिया। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना था कि युवती के घर काफी दूर है लेकिन पुलिस ने रास्ता यहां तक बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी नगर
गांधीनगर निवासी संक्रमित वृद्ध के घर ऐसा कोई चिन्हांकन नहीं किया गया जिससे यह पता चल सके कि यहां कोरोना संक्रमित निकला है। यही कारण है कि इस गली के आस-पास के लोग सावधानी बरत रहे हैं। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि पुलिस प्रशासन की ओर से सावधानी नहीं बरती जा रही है। इससे कोरोना का संक्रमण रुकने के बजाय और फैलने की संभावना है।

छोटी छपैटी
थाना दक्षिण के छोटी छपैटी निवासी गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित निकली है। महिला के संक्रमित मिलने के बाद मोहल्ले में स्वास्थ्य विभाग की टीम तो घर-घर जांच के लिए पहुंची। फार्मासिस्ट सर्वेश कुमार के निर्देशन में एएनएम निर्मला देवी,निशा,एएनएम सोनी चौहान के साथ राजकुमारी, सोनम गुप्ता घर-घर जाकर थर्मल स्क्रीनिंग के साथ जांच पड़ताल कर रहीं थी। फार्मासिस्ट सर्वेश कुमार ने बताया कि तीन टीमें घर-घर जाकर जांच प़ड़ताल कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed