फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Copy of the law burnt in protest against privatization of energy department

Firozabad News: ऊर्जा विभाग के निजीकरण के विरोध में जलाई कानून की प्रति

Sat, 24 May 2025 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Copy of the law burnt in protest against privatization of energy department
नए कानून की प्रतियां जलाकर निजीकरण का विरोध करते विद्युतकर्मी। सोर्स: विद्युतकर्मी।
फिरोजाबाद। एसएन विद्युत उपकेंद्र मुख्य अभियंता फिरोजाबाद क्षेत्र के कार्यालय पर बुधवार दोपहर 2 बजे ऊर्जा विभाग के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों द्वारा विरोध सभा का आयोजन किया। ऊर्जा प्रबंधन की इस नीति के विरोध में कर्मचारी संगठनों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया और निजीकरण के खिलाफ अपना गहरा रोष जताया। इस कानून की प्रति भी जलाई।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के निदेशक मंडल द्वारा अचानक जारी किए गए एक आदेश के तहत बिना किसी जांच-पड़ताल के कर्मचारियों को बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया है। इस हिटलरशाही और मनमानी तरीके से लाए गए इस काले कानून का कर्मचारी वर्ग ने जमकर विरोध किया और इसकी प्रतियां जलाईं। राज्य विद्युत परिषद जूनियर संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेशचंद्र शर्मा ने कहा, यह आदेश न केवल कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, बल्कि ऊर्जा विभाग की कार्यप्रणाली और सेवाओं पर भी बुरा प्रभाव डालेगा। हम इस प्रकार की मनमानी के खिलाफ पूरी ताकत से संघर्ष करेंगे। विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संगठन के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि निजीकरण के कारण विभाग की स्वायत्तता खत्म होगी और कर्मचारियों के हितों की अनदेखी होगी। हम अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करेंगे। केंद्रीय महामंत्री अनिल कुमार ने भी इस कदम की निंदा करते हुए कहा कि कर्मचारियों की बर्खास्तगी बिना किसी उचित जांच और सुनवाई के गैरकानूनी है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। इस विरोध सभा में राजेश कुमार, अत्येंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, राजकुमार, हितेंद्र कुमार, कौशल किशोर, ज्ञान सिंह, विमलकुमार, अनिल झा, सनी कुमार सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed