फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Cooperative society statistics missing records, filed a report

Firozabad News: सहकारी समिति के आंकिक ने गायब किए अभिलेख, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 19 Jun 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 19 Jun 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Cooperative society statistics missing records, filed a report
टूंडला। बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति के आंकिक द्वारा समिति के चार साल के अभिलेख गायब कर दिए। मामले में उच्चाधिकारियों के आदेश पर अपर जिला सहकारी अधिकारी ने जांच की तो मामला सही पाया गया। मामले में निलंबित चल रहे आंकिक के विरुद्ध थाना पचोखरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

टूंडला के अपर जिला सहकारी अधिकारी एसपी सिंह ने थाना पचोखरा में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि कार्यालय सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता फिरोजाबाद के आदेशों के अनुपालन में निलंबित चल रहे नगला सूरज के बहुउद्देश्शीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति के आंकिक शांतिस्वरूप दीक्षित निवासी उदयपुर, एटा हाल निवासी श्रीनगर पचोखरा फिरोजाबाद की जांच की।
विज्ञापन


अधिकारियों द्वारा दिए तत्थ्यों का अवलोकन कर जब उन्होंने जांच की तो उन्होंने पाया कि वर्ष 2019 से 2023 तक के समिति अभिलेख गायब कर दिए गए हैं। अधिकारियों के निर्देश दोषी कर्मचारी शांतिस्वरूप दीक्षित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज क्राई है। थाना प्रभारी शैलेंद्र चौहान का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed