फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Controversy over e-rickshaw collision, Kashmiri Gate vandalized

Firozabad News: ई-रिक्शा टकराने पर विवाद, कश्मीरी गेट में तोड़फोड़

Tue, 23 Sep 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 23 Sep 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Controversy over e-rickshaw collision, Kashmiri Gate vandalized
फोटो 7 कश्मीरी गेट में हुई मारपीट के दौरान हमलावर। स्रोतः वीडियो ग्रैब
फिरोजाबाद। रामगढ़ क्षेत्र के कश्मीरी गेट में सोमवार शाम ई-रिक्शा टकराने के विवाद में झगड़े ने मंगलवार को तूल पकड़ लिया। एक पक्ष के 6 लोगों ने दूसरे पक्ष के घर जाकर हमला कर दिया। तोड़फोड़ की। चर्चा यह भी है कि उन्होंने फायरिंग भी की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें हमलावरों के हाथ में असलहा दिख रहे हैं। हालांकि पुलिस फायरिंग की बात की पुष्टि नहीं कर रही है। एक पक्ष की तहरीर पर 6 हमलावरों पर केस दर्ज करते हुए पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


मामला सोमवार शाम का है। भोलू उर्फ मुनब्बर निवासी कादरी मस्जिद के पास, कश्मीरी गेट के परिवार के एक बच्चे से ई-रिक्शा टकरा गया। उसका दूसरे पक्ष के वसीम, फैजान, पप्पी के साथ झगड़ा हो गया। लोगों ने बीच-बचाव कराते हुए मामला शांत कर दिया। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे मुनब्बर के घर पर आरोपी वसीम, फैजान, पप्पी, जुबैर, शान मोहम्मद और आसिफ पहुंच गए। मुनब्बर का आरोप है कि हमलावरों के पास लोहे की रॉड और अवैध असलाह थे। वसीम और आसिफ ने अवैध असलाहों से तथा फैजान और पप्पू ने लोहे की रॉड से वादी मुनब्बर और उनके बेटे समीउद्दीन पर जान से मारने की नियत से हमला किया। इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट भी की, और जान से मारने के इरादे से वादी पर फायर भी किया। पूरी घटना एक सीसीटीवी में कैद है। रामगढ़ थाना इंस्पेक्टर संजीव दुबे ने बताया कि पीड़ित मुनब्बर की शिकायत पर सभी छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed