{"_id":"6609f6a3d8c4e12c140c4218","slug":"contractors-arbitrariness-continues-smart-road-work-hanging-in-the-balance-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-121402-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ठेकेदार की मनमानी बरकरार, अधर में लटका स्मार्ट रोड का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ठेकेदार की मनमानी बरकरार, अधर में लटका स्मार्ट रोड का काम
Mon, 01 Apr 2024 05:19 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कार्यदाई संस्था के ठेकेदार द्वारा बरती जा रही लापरवाही के कारण स्टेशन रोड तिकोनिया के आसपास करीब 200 मीटर के दायरे में स्मार्ट रोड निर्माण का काम अधर में लटक गया है। स्मार्ट रोड का काम अधर में लटक जाने के कारण रेलवे स्टेशन के सामने स्थित करीब 50 दुकानदार कारोबारी संकट से जूझ रहे हैं। जबकि रेलवे स्टेशन व लाइनपार क्षेत्र में आने जाने वाले राहगीर और यात्रियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
करीब डेढ़ साल पहले सुभाष तिराहा से रेलवे स्टेशन(कोटला मोहल्ला मार्ग) तक करीब 23 करोड़ की लागत से स्मार्ट रोड निर्माण का काम शुरू हुआ था। स्मार्ट रोड निर्माण के लिए छह माह की तिथि निर्धारित की गई थी। लेकिन अभी भी स्मार्ट रोड निर्माण का काम अधूरा है। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार द्वारा स्टेशन रोड तिकोनिया से मोहल्ला कोटला की ओर जाने वाले मार्ग तक नाला निर्माण को एक पखवाड़ा पहले खोदे गए गड्ढे़ क्षेत्रीय दुकानदारों,राहगीरों एवं रेल यात्रियों के नासूर बन गए हैं। जबकि रेलवे ओवरब्रिज के समीप सड़क भी पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। खास बात है कि करीब छह माह से दुकानों के सामने नाला निर्माण को खोदे गड्ढों के कारण 50 से अधिक दुकानदार व प्रतिष्ठान स्वामी कारोबारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।वहीं लगातार शिकायत के बाद भी स्मार्ट रोड निर्माण कार्य में नगर निगम और कार्यदायी संस्था की लापरवाही की शिकायत अब क्षेत्रीय दुकानदारों व कारोबारियों ने डीएम से की है।
दिन भर उड़ती है धूल,पीसीबी व नगर निगम मौन-
स्मार्ट रोड़ निर्माण को खोदी गई सड़क पर सुबह से शाम तक धूल के गुबार उड़ते हैं। लगातार धूल उड़ने के कारण स्टेशन रोड से गुजरने वाले राहगीरों व क्षेत्रीय लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। एसएन मार्ग निवासियों की माने तो कई बार शिकायत के बाद भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व निगम के अधिकारी समस्या निदान को लेकर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
डीएम ने दिखाई सख्ती तो दौड़े अफसर
आम जन व क्षेत्रीय कारोबारियों की शिकायत पर डीएम ने शुक्रवार को कार्यदायी संस्था एवं नगर निगम के निर्माण विभाग के अफसरों के पेच कसे।डीएम की सख्ती के बाद सहायक आयुक्त नगर निगम निहाल चंद, मुख्य अभियंता निर्माण नगर निगम, एक्सईन पीडब्ल्यूडी अतर सिंह एवं कार्यदायी संस्था का ठेकेदार मौके पहुुंचे। सूत्रों के मुताबिक स्मार्ट रोड निर्माण में हो रही देरी के मद्देनजर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की तैयारी है।
स्मार्ट रोड निर्माण की प्रगति में स्टेशन तिकोनिया पर कुछ अड़चने है। उन्हें दूर कराया जा रहा है। उम्मीद है कि अप्रैल में काम पूरा हो जाएगा। मनीष कुमार सिंह, मुख्य अभियंता नगर निगम