फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Contract workers angry over registering absence

Firozabad News: अनुपस्थिति दर्ज करने पर भड़के ठेका कर्मचारी

Fri, 27 Sep 2024 05:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 27 Sep 2024 05:09 PM IST
विज्ञापन
Contract workers angry over registering absence
फिरोजाबाद। हाजिरी रजिस्टर में अनुपस्थिति दर्शाने पर नगर निगम में कार्यरत ठेका कर्मचारी आक्रोशित हो गए। ठेका कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार की सुबह वर्कशॉप से वाहन नहीं निकाले। बाद में अधिकारियों के समझाने के बाद ठेका कर्मचारी काम करने के लिए तैयार हुए। नगर निगम के स्वच्छता विभाग के अधीन कार्यरत करीब 60 से अधिक ठेका कर्मचारी कूड़ा वाहन के चालक हैं। बुधवार को कुछ कर्मचारियाें के वाहन खराब हो गए। इस कारण वे वाहन लेकर ड्यूटी पर नहीं गए। जो कर्मचारी वाहन लेकर नहीं गए। सहायक नगर आयुक्त ने उक्त सभी 26 कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज कर दी।अनुपस्थिति दर्ज होने की बात पता लगते ही ठेका कर्मचारी आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन

अन्य कर्मचारियों ने भी वर्कशाॅप से वाहन नहीं निकाले। इस दौरान निगम वर्कशाप में करीब एक घंटे गतिरोध की स्थिति बनी रही। वहीं जानकारी मिलने पर जेडएसओ संदीप भार्गव मौके पर पहुंचे। जेडएसओ ने कर्मचारियों को समझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद कर्मचारी कूड़ा एकत्रीकरण के लिए वर्कशाॅप से बाहर निकले। मौके पर कर्मचारी संगठन के विनय कुमार बाल्मीकि, अशोक कुमार, रूद्वप्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed