फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Contract health workers went to Lucknow for agitation, health centers remained locked

Firozabad News: आंदोलन के लिए लखनऊ गए संविदा स्वास्थ्यकर्मी, स्वास्थ्य केंद्रों पर पड़ा ताला

Thu, 08 Aug 2024 01:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 08 Aug 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Contract health workers went to Lucknow for agitation, health centers remained locked
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों ने बुधवार को लखनऊ में जाकर आंदोलन किया। 200 से ज्यादा संविदाकर्मी आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। इस कारण जनपद में संचालित नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था चरमरा गई। स्वास्थ्य केंद्रों पर ताला पड़ा रहा। मरीजों को उपचार कराने के लिए मेडिकल कॉलेज की ओर रुख करना पड़ा। इस कारण मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भीड़ रही।
विज्ञापन

10 सूत्री मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्यकर्मी आंदोलन कर रहे हैं। बुधवार को लखनऊ में आंदोलन था। इस आंदोलन का हिस्सा लेने के लिए तीन बसों से जनपद में कार्यरत संविदाकर्मी भी पहुंचे। बोधाश्रम में संचालित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र दम्मामल नगर सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर ताला लगा हुआ था। जिलाध्यक्ष प्रसून कुमार ने कहा कि संविदा कर्मियों की मांग है कि पारस्परिक एवं रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण के लिए अनुमोदन एवं संविदा कर्मचारियों के लिए भी प्रत्येक वर्ष स्थानांतरण नीति को लागू किया जाए।
विज्ञापन

अतिरिक्त तीन फीसदी प्राप्त बजट में वेतन विसंगतियों का निस्तारण कर वेतन वृद्धि की जाए। उन्होंने कहा कि नियमित पदों के सापेक्ष भर्ती प्रक्रिया में संविदा कर्मचारियों को वरीयता प्रदान की जाए। कोविड कर्मचारियों का एनएचएम के अन्य कार्यक्रमों में समायोजन किया जाए। अन्य मांगें भी सरकार से की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed