फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Continued movement of workers is fitting bangle

चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों का आंदोलन रहा जारी

Sat, 09 Jan 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 09 Jan 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Continued movement of workers is fitting bangle
मेहनत के हिसाब से मजदूरी ना मिलने पर  चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों का आंदोलन जारी रहा। यूनियन नेताओं के साथ दिन भर श्रमिक कारखाने के बाहर ही जमे रहे। इधर शाम के वक्त श्रम प्रवर्तन अधिकारियों ने कारखाने में पहुंच कर पूछताछ की, लेकिन कोई भी श्रमिक नहीं मिला तो वार्ता सफल रही।
विज्ञापन

राजाराम की तकिया के निकट स्थित प्रेम ग्लास के जुड़ैया पिछले तीन दिन से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। श्रमिकों का आरोप है 1900 रुपये प्रति सौ तोड़े की जुड़ाई के भुगतान का आदेश होने के बाद भी कारखाना मालिकों द्वारा 1750 रुपये की दर से भुगतान किया जा रहा है। कारखाने पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी एसपी पांडे भी टीम के साथ में पहुंचे, लेकिन कोई भी श्रमिक कारखाने में नहीं मिला। कारखाने में भट्ठी बंद थी, जिसकी मरम्मत का काम चल रहा है। कारखाने में मिले सेवायोजक राकेश अग्रवाल ने श्रम विभाग की टीम को बताया कारखाने से जुड़ाई ही नहीं उठ रही है और श्रमिकों ने कोई मांग पत्र भी नहीं सौंपा। इस दौरान श्रम विभाग की टीम को श्रमिक नेता सोमेश गोस्वामी भी मिले। अफसरों ने जुड़ैयों को बुलाने का प्रयास किया, लेकिन उनके न आने से बात नहीं बन सकी।
विज्ञापन


श्रमिकों की है मांगे
यूपी सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी 1900 रुपये का भुगतान कराया जाए। जमा चूड़ी जुड़ाई के हिसाब में मजदूरी कटौती बंद की जाए। 100 तोड़ों की जुड़ाई के लिए निर्धारित सात लीटर मिट्टी का तेल दिया जाए। न्यायपूर्ण मांग करने पर काम देना बंद नहीं किया जाए। जाम की स्थिति को देखते हुए स्टॉक के स्थान पर कारखाने में चूड़ी जमा कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्रम प्रवर्तन अधिकारियों को कारखाने में जांच के लिए भेजा था। प्रयास किया गया था समझौता कराया जाए, लेकिन श्रमिकों के मौके पर न मिलने के कारण बात नहीं हो सकी। जल्द दोनो पक्षों को बुलाकर समझौता वार्ता कराई जाएगी।
राजेश मिश्रा, सहायक श्रमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed