फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Constable misdeed with teenager who belong to Firozabad on pretext of marriage

सिपाही का कारनामा: शादी का झांसा देकर होटलों में युवती से करता रहा घिनौना काम, मन भर गया तो मुकर गया

Sat, 25 May 2024 08:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 May 2024 08:27 PM IST
सार

सिपाही ने शादी का झांसा देकर होटलों में युवती से घिनौना काम करता रहा। अब मुकर गया। उसके घरवालों ने पीड़िता से गाली-गलौज कर धमकी दे रहे हैं।  

विज्ञापन
Constable misdeed with teenager who belong to Firozabad on pretext of marriage
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी युवती को प्रेमजाल में फंसाकर एक सिपाही ने दुष्कर्म किया। शादी का झांसा देकर होटलों में बुलाता था। उसके साथ लगातार संबंध बनाता रहा। अब वह शादी से मुकर गया है। पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


आरोपी सिपाही मूल रूप से मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वर्तमान में वह जालौन जिले के उरई में तैनात है। उसने पहले फिरोजाबाद की युवती को प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ होटलों में दुष्कर्म करता रहा। 
विज्ञापन


युवती ने उससे शादी करने की बात कही। इस पर सिपाही और उसके परिवार वाले मुकर गए। उन्होंने उसे पीटा। साथ ही गाली-गलौज कर धमकी दी। शनिवार को युवती ने आरोपी सिपाही, उसके पिता और मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed