फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Congressmen welcomed the State President on his first arrival in the district

प्रदेश अध्यक्ष के जनपद में प्रथम आगमन पर कांग्रेसियों ने किया स्वागत

Fri, 18 Nov 2022 06:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Congressmen welcomed the State President on his first arrival in the district
शिकोहाबाद। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने रोडवेज बस स्टैंड के सामने ब्राह्मण धर्मशाला में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। इस अवसर पर भारत जोड़ो यात्रा एवं संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी निकाय चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले सौ पर थी, आज दो पर रह गई है। इसके लिए हमें मंथन करना होगा। उन्होंने कहा कि हमने सामंजस्य बना लिया तो हम पुराने दिन पर आ सकते हैं। ऐसा कर लिया तो सरकार कांग्रेस की बनेगी। जो देश का वफादार है, देश से प्रेम करता है तो उसे कांग्रेस को वोट करना चाहिए। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार पर देश को बेचने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें आज इस बात पर विचार करना चाहिए कि पार्टी मजबूत कैसे हो। लेकिन इस विषय पर किसी ने कोई चर्चा नहीं की। महापुरुष अपने विचारों को रखते थे, लेकिन आज कोई व्यक्ति अपने विचार रखता है तो उसका खंडन पहले किया जाता है। जो गलत है। विगत 32 सालों से प्रदेश में कांग्रेस सरकार नहीं बना पाई है। हमें पहल करनी है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि निकाय चुनावों में जो मेहनत नहीं करेगा, उसे मंच पर मेरे आसपास बैठने का मौका नहीं मिलेगा। मेरे पास वही बैठेगा जो पंचायत चुनाव में रिजल्ट लेकर आयेगा। खाबरी ने कहा कि टांग खींचने की आदत ने हमें दो सीट पर लाकर खड़ा कर दिया है। जिस दिन हम आपस में सामंजस्य बना कर टीम भावना से काम करेंगे तो फिर हम पुराने दिन (सौ सीट) पर आ जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला प्रभारी आशुतोष दीक्षित, जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, महानगर अध्यक्ष हाजी साबिद बेग, नगर अध्यक्ष मुकेश गौड, नुरुल हुदा लाला राईन, धर्मसिंह यादव एडवोकेट, चंद्रकांत यादव, शशि शर्मा, प्रतिमा पाल, प्रशांत तिवारी, हरीशंकर तिवारी, गुलाम जिलानी, बीएस गौतम, चांद कुरैशी, आमिर अली, सतीश चंद्र अग्रवाल, दीपक शर्मा, योगेश दिवाकर, मधू यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed