फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Congressmen Indira Gandhi's birthday celebrated

कांग्रेसियों ने मनाया इंदिरा गांधी का जन्मदिवस

Thu, 19 Nov 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 19 Nov 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Congressmen Indira Gandhi's birthday celebrated
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिवस कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। गरीबों को फल बांटे।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने जिला कार्यालय मूलचंद्र की धर्मशाला में कहा कि देश में इंदिरा गांधी जैसा पीएम न कभी हुआ और न होगा। शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी ने कहा अमेरिका जैसा देश उनकी हुंकार से हतप्रभ रह गया था। उमाकांत पचौरी, हाजी सईद पटेल ने कहा देश की एकमात्र पीएम थीं जिन्हें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दुर्गा की संज्ञा दी। प्रेमशंकर शर्मा, यूनिस अब्बास, चौधरी वीरेंद्र, भूरा फारुखी, कन्हैया तिवारी, प्रशांत तिवारी, महेशचंद्र शर्मा, मुन्नू तैलंग, राधेश्याम बघेल, दीपक शर्मा मौजूद थे। भारतीय युवा कांग्रेस ने आयरन लेडी इंदिरा गांधी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फलों का वितरण किया। प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश को तरक्की की नई राह पर पहुंचाया था। प्रदेश सचिव शफात खान राजू ने कहा कि हमें उनको याद रखना चाहिए। लोकसभा इकाई अध्यक्ष सौरभ पोरवाल, साजिद बेग, हाजी नसीर अहमद, चांद कुरैशी, वकार अहमद, दिलीप जाटव, गौरव अग्रवाल, शिवा सैनी, इमरान कुरैशी थे। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने मोहल्ला मशरूरगंज में अरशद कुरैशी अय्यूबी की अध्यक्षता में जन्मदिन मनाया। जावेद उमर व मुजीब अंसारी, मुहम्मद यामीन, सरफराज रंगरेज, अफाक खान, नसीर अहमद रहे। उधर, जोनल प्रवक्ता संदीप तिवारी के नेतृत्व में घर संसार स्थित कार्यालय पर कार्यक्रम हुआ। मनोज भटेले, रामकुमार रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed