{"_id":"61d491ef34845c30173841b6","slug":"congressmen-demand-to-get-back-the-cheated-money-firozabad-news-agr5201929193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने ठगी की धनराशि वापस दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने ठगी की धनराशि वापस दिलाने की मांग
विज्ञापन

फिरोजाबाद। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने फर्जी कंपनियों द्वारा गरीब एवं मध्यम वर्गीय लोगों के साथ की गई पैसों की ठगी के विरोध में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपते हुए धनराशि दिलाने की मांग की।
जिला मुख्यालय पर आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर सभी जिलों में गरीब, मध्यम वर्गीय परिवारों को करोड़ों रुपया की ठगी करने वाली कंपनियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि पर्ल्स एवं सहारा जैसी कंपनियों ने गरीब परिवारों का पैसा हड़पा है। सबका साथ-सबका विकास की बात करने वाली भाजपा ने कोई ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने कहा कि 18 साल से विभिन्न कंपनियों द्वारा गरीब जनता का शोषण किया जा रहा है।
पीएसीएल कंपनी ने 12.7 लाख निवेशकों के दस हजार करोड़ रुपये में केवल 438 करोड़ रुपये ही वापस किया है। सहारा कंपनी ने 2.25 करोड़ निवेशकों से 24 हजार करोड़ रुपये एकत्रित कर कहां खर्च कर दिए कुछ पता नहीं। राजेश शर्मा राज ने कहा कि अन्याय के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। धर्म सिंह यादव एडवोकेट, वरिष्ठ कांग्रेसी शशि शर्मा, मनोज भटेले, दुष्यंत कुमार धनगर, क्षेत्रपाल यादव, प्रतिमा पाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश दिवाकर, रामशंकर राजोरिया, शिकोहाबाद नगर अध्यक्ष मुकेश गौड़, धीरेंद्र जुरैल मौजूद रहे।