फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Congress workers going to surround the Prime Minister's Office in Varanasi were placed under house arrest.

Firozabad News: वाराणसी में प्रधानमंत्री कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेसी किए नजरबंद

Sun, 11 Jan 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 11 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Congress workers going to surround the Prime Minister's Office in Varanasi were placed under house arrest.
शिकोहाबाद पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किये गए कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत संवाद - फोटो : शिकोहाबाद पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किये गए कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत संवाद
शिकोहाबाद। मनरेगा के नाम और नियमों में बदलाव के विरोध में वाराणसी में प्रधानमंत्री कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उनके घरों पर जाकर नजरबंद कर लिया। इस कार्रवाई को कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार की हिटलरशाही करार दिया।
विज्ञापन


नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश गौड़ ने कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा कानून में फेरबदल कर दिया है। ऐसा करके भाजपा सरकार ने मजदूरों के मुंह से 100 दिन के रोजगार का निवाला छीनने का कुचक्र रचा है। इसके विरोध में वाराणसी में रविवार को एनएसयूआई द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय का घेराव किया जाना था। जिसमें शामिल होने जाने के दौरान शिकोहाबाद पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश गौड़, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष यश दुबे, पूर्व जिला महासचिव चंद्रकांत यादव, पीसीसी सदस्य क्षेत्रपाल सिंह यादव को पुलिस ने नजरबंद कर लिया। इस दौरान अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास बैठकर एक दिन का उपवास भी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed