फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Congress started preparations for Mission 22, this is planning

कांग्रेस ने शुरू की मिशन 22 की तैयारियां, ये है प्लानिंग

Fri, 28 May 2021 10:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Congress started preparations for Mission 22, this is planning
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। कांग्रेस पार्टी ने विधान सभा 2022 की तैयारियां शुरू कर दी है। जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं संग बैठक में मिशन 2022 प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ेंगे।
विज्ञापन

नगर कांग्रेस कमेटी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की एक बैठक कैंप कार्यालय कटरा मीरा पर संपन्न हुई। इसमें जिला पंचायत चुनावों की समीक्षा तथा 2022 के विधानसभा चुनाव के विषय पर चर्चा हुई। अध्यक्षता जिले के प्रभारी तथा प्रदेश महासचिव श्रीप्रकाश प्रधान ने की। प्रदेश सचिव मुनेंद्र सिंह राजपूत मौजूद रहे। प्रधान ने कहा कि हमको 2022 का चुनाव प्रियंका बाड्रा के नेतृत्व में लड़ना है। जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता विधानसभा का चुनाव पूरी दमदारी से लड़ेगा। नगर अध्यक्ष मुकेश गौड़ ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी समर्पित कार्यकर्ताओं के बीच में से स्वच्छ छवि वाला लाया जाए। बैठक में प्रमुख रूप से कांग्रेस की पीसी सदस्य शशि शर्मा, अशोक यादव, मुनेंद्र लोधी, चंद्रकांत यादव, क्षेत्रफल सिंह, सगीर कुरैशी, रामसेवक वैद्य, केडी शर्मा, धनगर मनोज पटेल, समीम कुरेशी, संजय यादव, अवनीश यादव, जगदीश वाल्मीकि, आशा सिंह, विजय चतुर्वेदी, राजीव जैन, लक्ष्मण तिवारी, शाहिद भाई, अल्ताफ भाई, सुशील, संगीता पाल, बाबा तिवारी, अल्ताफ आलम, विपिन कुमार, सोनू अंसारी, नईम अब्दुल्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------
जवाहर पार्क पहुंचे प्रदेश महासचिव, कार्य पर संतोष जताया
कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी और नगर अध्यक्ष मुकेश गॉड के साथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान व मुनींद्र पाल लोधी प्रदेश सचिव शुक्रवार को जवाहर पार्क पहुंचे। यहां पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को देखा। पालिका द्वारा चाचा नेहरू की नवीन प्रतिमा लगाए जाने कार्य को देखा। उन्होंने पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम और अधिशाषी अधिकारी अवधेश कुमार को इस कार्य के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed