{"_id":"5f7373a18ebc3ea372520d35","slug":"congress-firozabad-politics-firozabad-congress-dress-scam-accusation-school-dress-scam-accusation-firozabad-news-agr4614989185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने लगाया स्कूली बच्चों की ड्रेस में घोटाले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने लगाया स्कूली बच्चों की ड्रेस में घोटाले का आरोप
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष जिला मिशन प्रबंधक से ड्रेस के बारे में जानकारी लेते हुए।
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए सरकार निशुल्क ड्रेस प्रदान कराती है। ड्रेस बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों को नामित किया गया है। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी और कांग्रेसियों ने इस पूरे मामले में घोटाले का आरोप लगाते हुए कानपुर की एक कंपनी द्वारा ड्रेस बनाने की बात कही है।
नगर के स्टेशन रोड स्थित शगुन वाटिका में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बच्चों के लिए ड्रैस भेजने का कार्य चल रहा है। यहां पर कई महिलाएं ड्रेस को साइज बाइज छांट कर पैकिंग कर उनके बंडल बनाने का कार्य कर रही हैं। यह कार्य एनआरएमएल ( राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार मिशन) के तहत स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है। स्टेशन रोड स्थित एक गैस्ट हाउस में इसका स्टॉक एकत्रित है। जिला मिशन प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि जिले में स्वयं सहायता समूहों से कार्य कराने के लिए यहां डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर बनाया गया है। जिससे ड्रेस को छांट कर उन्हें एकत्रित और पैक कर विद्यालयवार भेजा जा सके।
हमें सूचना मिली थी कि बच्चों की ड्रेस स्टेशन रोड स्थित एक गैस्ट हाउस में बड़ी मात्रा में एकत्रित हैं। जब यहां आकर देखा तो गैस्ट हाउस में बड़ी मात्रा में बच्चों की ड्रेसें रखी हुई थी। मौके पर जब जिला मिशन प्रबंधक से जानकारी की तो वह सही जवाब नहीं दे सके। कुछ बिल बुक पहले से ही पूर्ण हस्ताक्षर की हुई रखीं थी। -संदीप तिवारी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी की सूचना पर मैने केंद्र का दौरा किया था। वहां जिला मिशन प्रबंधक सौरभ जैन मिले उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 100 से अधिक सहायता समूह कार्य कर रहे हैं। उन्हें दो लाख 25 हजार ड्रेस बनाने का काम दिया गया था। जिसमें से एक लाख 25 हजार के करीब ड्रेस तैयार हो गई हैं। उनमें से लगभग 35 हजार के करीब स्टॉक यहां आ गया है। मौके पर कई सहायता समूह की महिलाएं ड्रेस को छांट कर पैक करते हुए मिलीं थी। -अरविंद पाठक,बीएसए फिरोजाबाद