फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   congress

पुलिस ने कांग्रेस जिला,शहर अध्यक्ष सहित कई नेताओं को घरों पर कर दिया नजर बंद

Wed, 23 Dec 2020 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
congress
गणेश नगर स्थित कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी के आवास पर तैनात पुलिस फोर्स के साथ बैठे थाना उ - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कांग्रेस द्वारा भाजपा सांसद एवं विधायकों के निवास पर ‘थाली एवं ताली’ कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए पुलिस मंगलवार को देर रात को ही अलर्ट हो गई। भाजपा जिला एवं महानगर अध्यक्ष को घर से बाहर निकलने से पूर्व ही घर में नजरबंद कर दिया। पुलिस शाम तक इनके आवासों पर ही डेरा डाले रही। इसके कारण कांग्रेस का प्रस्तावित कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सका।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए बनाए गए कानूनों के विरोध में किसान संगठनों के आंदोलन के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने 23 दिसंबर किसान दिवस पर कानून को वापस लिए जाने की मांग करते हुए भाजपा सांसद व विधायकों के आवास के बाहर थाली एवं ताली के साथ प्रदर्शन करने का आह्वान किया था। इस सूचना के तहत ही मंगलवार की रात से जिले के सभी थानों का फोर्स सक्रिय हो गया। मंगलवार रात में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के गणेशनगर स्थित आवास पर थाना उत्तर का फोर्स तैनात कर दिया ताकि वह घर से बाहर नहीं निकल सकें। इधर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग के मूली वाला खेत में स्थित आवास पर थाना प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ अनूप कुमार तिवारी फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने कांग्रेस नेता हाजी साजिद बेग के अलावा वकार खालिक एवं आजम इरफान को नजरबंद रखा। इधर थाना दक्षिण पुलिस ने यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी एवं सेवादल के शहर अध्यक्ष नूरुल हुदा लाला राइन को थाना दक्षिण प्रभारी सुशांत गौर ने नजरबंद कर दिया। वहीं कांग्रेस के जिला प्रवक्ता पंडित मनोज भटेले को मोढ़ा गांव में दो सिपाहियों तो थानाध्यक्ष रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने तैनात कर दिया। कांग्रेसजनों की घेराबंदी करने के कारण कोई कांग्रेसजन घरों से बाहर नहीं निकल सका। इसके साथ ही एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र,सीओ सिटी हरिमोहन सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण सुशांत सिंह गौर, उत्तर अनूप कुमार भारतीय टीम के साथ शहर में भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

भाजपा के जनप्रतिनिधियों के घरों पर तैनात रही पुलिस
फिरोजाबाद। कांग्रेस एवं सपा के आंदोलन को ध्यान में रखते हुए बुधवार को सुबह से जिला मुख्यालय के बाहर पुलिस को तैनात किया गया। सपा ने कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन सादगी से ही मनाने का आह्वान किया था। इसके कारण मुख्यालय पर फोर्स की तैनाती की थी। इधर कांग्रेसजनों के आंदोलन को ध्यान में रखते हुए भाजपा सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन के कस्बा सिरसागंज के अध्यापक नगर में स्थित आवास के बाहर पुलिस फोर्स सुबह से तैनात की गई थी। इस दौरान आवास की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने बैरियर को लगा रखा था। फरियादियों तक को जांच पड़ताल करने के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी गई। इसी के साथ शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा के जलेसर रोड और सदर विधायक मनीष असीजा के आर्यनगर स्थित आवास के बाहर पुलिस फोर्स को तैनात किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकोहाबाद में थाने में बैठाए कांग्रेसी
शिकोहाबाद। किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेसियों द्वारा विधायक, सांसद और भाजपा पदाधिकारियों का घेराव की घोषणा की थी। इसे लेकर मंगलवार रात को ही पुलिस ने नगर अध्यक्ष मुकेश गौड़, चंद्रकांत यादव व संजय यादव प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ को हिरासत में लेकर थाने पर बैठा दिया। कांग्रेसियों ने कहा कि हम किसानों के पक्ष में उनकी आवाज को उठाते रहेंगे। भाजपा की केंद्र प्रदेश सरकार विपक्ष को आवाज उठाने से रोक रही है, जो एक तानाशाह सरकार है।
फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed