फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Congress could win only one councilor in eight bodies

Firozabad News: कांग्रेस आठ निकायों में जिता सकी मात्र एक पार्षद

Tue, 16 May 2023 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Congress could win only one councilor in eight bodies
कांग्रेस आठ निकायों में जिता सकी मात्र एक पार्षद
विज्ञापन

- सिरसागंज नगर पालिका में प्रत्याशी तक नहीं खोज पाई, पार्टी के नेताओं की कम दिखी सक्रियता
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। कांग्रेस पार्टी निकाय चुनाव में हाशिए पर पड़ी रही। सिरसागंज सहित कई निकायों में पार्टी प्रत्याशी नहीं खोज सकी। जिले के आठ निकायों तथा 196 पार्षद एवं सभासद पदों में से मात्र एक पार्षद को जिता सकी है। पिछले बोर्ड में भी फिरोजाबाद निगम में कांग्रेस का एक ही पार्षद जीता था।
फिरोजाबाद नगर निगम में कांग्रेस ने मेयर पद पर नुजहत अंसारी को चुनाव मैदान में उतार दिया। प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद पार्टी के नेताओं को जिस प्रकार से चुनाव में जुटना चाहिए ऐसी कोई सक्रियता दिखाई नहीं दी। यही कारण रहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को 2017 में जहां 13936 मत मिले थे वहीं नुजहत अंसारी को काफी कम 6713 मत मिल सके। पार्टी प्रत्याशी खुद ही चुनाव के दौरान पार्टी नेताओं का जो रवैया रहा उससे हैरान थी। पार्षद के 70 वार्डों में पहले तो पार्टी 29 पर उम्मीदवारों को उतार सकी। चुनाव जीतने की बात करे तो मात्र एक प्रत्याशी कांग्रेस सेवादल के महानगर अध्यक्ष नुरुलहुदा लाला राइन ने ही जीत दर्ज करा सके।
विज्ञापन

पार्टी ने टूंडला में चेयरमैन पद पर ललित जैन पर दांव लगाया। ललित जैन खुद के व्यवहार की खातिर चौथे स्थान पर रहे। शिकोहाबाद नगर पालिका में मीना लतीफ को चुनाव मैदान में उतारा 1232 मतों के साथ वह चौथे स्थान पर रहीं। जबकि यहां भी कोई सभासद नहीं जीत सका। सिरसागंज नगर पालिका की बात करें तो यहां पार्टी प्रत्याशी तक नहीं खोज पाई। जबकि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बढ़ेरा ने इसी कसबा में मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देते हुए कार्यक्रम किया था। जिले में नवसृजित मक्खनपुर नगर पंचायत में पार्टी ने प्रियंका गांधी जिस श्रमिक महिला सितारा देवी से मिली थी उसे ही नगर पंचायत का प्रत्याशी बना दिया। सितारा देवी मात्र 43 वोट ला सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत जसराना फरिहा के साथ-साथ एका में भी कांग्रेस की हालत काफी पतली दिखाई दी। हकीकत में देखा जाए तो पार्टी हाईकमान की ओर से इस चुनाव को गंभीरता से नहीं लिया गया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने कहा कि पार्टी ने पूरी दमदारी के साथ नगर निगम में चुनाव लड़ा। छह वार्डों में हमारे प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे। कुछ वार्डों में जबरिया हरा दिया। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर और बेहतर करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed