{"_id":"6203e0c5cef7013a635f9d41","slug":"congress-candidate-booked-for-violation-of-code-of-conduct-firozabad-news-agr523798972","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जसराना विधानसभा क्षेत्र में बिना अनुमति के वाहनों को लेकर चलने एवं कोविड के नियमों का उल्लंघन करने का मामला उड़नदस्ता प्रभारी ने कांग्रेस प्रत्याशी विजयनाथ सिंह वर्मा के खिलाफ दर्ज कराया है। मामला दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
उड़नदस्ता प्रभारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवीभान सिंह टीम के साथ घिरोर मार्ग के नगला मधु एवं कुशियारी के बीच वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी विजयनाथ सिंह वर्मा उधर से निकले। मौजूद एसआई एवं पुलिसकर्मी ने काफिले का रुकवाकर वाहनों की तलाशी ली।
इस दौरान प्रचार सामग्री मिलने पर उसे जब्त किया गया। वहीं एक साथ आठ वाहन लेकर प्रचार करने पर प्रभारी ने अनुमति मांगी तो नहीं दिखा सके। बिना अनुमति के आठ वाहन एक साथ लेकर चलने एवं कोविड के नियमों का उल्लघंन करने पर उड़नदस्ता प्रभारी द्वारा कोतवाली में मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।