फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Congress blew effigy of Union Minister

कांग्रेस ने फूंका केंद्रीय मंत्री का पुतला

Sat, 11 Apr 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 11 Apr 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बालियान द्वारा किसानों के प्रति अनर्गल
विज्ञापन
टिप्पणी करने से विरोध में युवा कांग्रेस द्वारा पुतला दहन कर तीखी नारेबाजी की गई। लोकसभा अध्यक्ष सौरभ पोरवाल ने कहा कि किसानों के प्रति अनर्गल टिप्पणी कर उनके घावों पर नमक छिड़कने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस किसानों की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं करेगी।


प्रदेश युवक कांग्रेस महासचिव प्रकाश निधि गर्ग ने कहा कि प्रदेश में बरसात एवं ओलावृष्टि में फसलें बर्बाद होने के कारण किसान आत्महत्या कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री विदेश घूमने में मस्त हैं। मोदी के मंत्री किसान विरोधी बयानबाजी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। गिरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को आलू निर्यात की नीति बनाकर किसानों की क्षतिपूर्ति करनी चाहिए। नुरुल हुदा लाला राइन ने कहा कि केंद्र सरकार की किसान, मजदूर, व्यापारी विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। पुतला दहन के समय महानगर अध्यक्ष गुलाम जिलानी, पूर्व जिलाध्यक्ष केशव देव, वकार अहमद, रिक्की राज, साजिद वेग, महेश बघेल, सोनू यादव, रामवीर सिंह, निखिल जैन, अतुल पोरवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed