फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   congres

कांग्रेस सेवा सप्ताह के तहत साढ़े तीन हजार को वितरण किया भोजन

Fri, 12 Jun 2020 06:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
congres
महारसोई के तहत आज समापन के दौरान नालबंद चौराहे पर भोजन वितरण करते कांग्रेस जिला अध्यक्ष साजिद बे? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कांग्रेस की जिला एवं महानगर कमेटी के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई को लेकर चलाए जा रहे सेवा सत्याग्रह के तहत अंतिम दिन साढ़े तीन हजार लोगों को भोजन का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि रिहाई के लिए आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई को लेकर कांग्रेस की ओर से छह से 12 जून तक सेवा सत्याग्रह चलाने का फैसला लिया था। सेवा सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग के नेतृत्व में रसोई का संचालन नालबंद चौराहे पर किया। इस दौरान गरीबों को भोजन का वितरण कराया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश निधि गर्ग ने कहा कि कांग्रेस प्रवासी श्रमिकों के हक के लिए लड़ रही थी। उनको सुरक्षित घर पर पहुंचाने के लिए बसें मुहैया करा रहे थे। इसके बाद भी जेल में बंद किया जाना कहां का न्याय है। साजिद बेग ने कहा कि सेवा सत्याग्रह के बाद भी रिहाई के लिए संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान वकार अहमद, महानगर उपाध्यक्ष सौरभ पोरवाल, मोहम्मद यामीन मसूदी, इमरान कुरैशी, कल्लू अंसारी, नुरुलहुदा लाला राइन, चांद कुरैशी, अहमद खान, आजम इरफान, शिवम शर्मा, अंकित शर्मा वकाल खालिक सहित काफी कांग्रेसजन मौजूद थे। इधर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में संचालित अजय कुमार लल्लू की महारसोई के तहत दो हजार लोगों को भोजन का वितरण किया। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि अब कांग्रेसजनों के द्वारा पोस्टर लगाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान अतुल चतुर्वेदी, मनोज भटेले, प्रतीक चतुर्वेदी, राकेश यादव, रामनरेश यादव, तारिक आलम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed