फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Conflict increased in Municipal Corporation, contractor and councilor accused each other

Firozabad News: नगर निगम में बढ़ा टकराव, ठेकेदार और पार्षद ने एक दूसरे पर लगाए आरोप

Sun, 16 Jun 2024 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 16 Jun 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Conflict increased in Municipal Corporation, contractor and councilor accused each other
नगर निगम में बढ़ा टकराव, ठेकेदार और पार्षद ने एक दूसरे पर लगाए आरोप
विज्ञापन

- उपसभापति श्याम सिंह यादव सपा पार्षदों के पक्ष में दिखे
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। आचार संहिता हटने के बाद जहां नगर निगम में विकास को लेकर रणनीति बननी चाहिए, वहीं अब नगर निगम के एक पार्षद और ठेकेदारों के बीच टकराव देखने को मिल रहा है। शनिवार को नगर निगम पार्षद व ठेकेदारों ने शनिवार को एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सहायक नगर आयुक्त को कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा। सपा पार्षदों का संग उपसभापति ने देकर सभी को चौंका दिया। नगर निगम में काफी देर हंगामा व प्रदर्शन हुआ। इस दौरान पुलिस फोर्स तैनात रहा।
नगर निगम पार्षद व ठेकेदार एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। पिछले दिनों सिविल कांट्रेक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा था। इसमें वार्ड 25 के पार्षद मुनेंद्र यादव पर कमीशन मांगने, अभद्रता करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद सहायक नगर आयुक्त द्वारा पार्षद को नोटिस जारी का जवाब मांगा गया। वहीं पार्षद ने अभद्रता व भ्रष्टाचार के आरोपों के अधिकारियों से साक्ष्य मांगे थे। इसको लेकर पार्षद व ठेकेदारों के गतिरोध चल रहा था। शुक्रवार रात वार्ड 58 के पार्षद नफीस अंसारी के आवास पर सपा व भाजपा पार्षदों की बैठक हुई। इसमें पार्षदों द्वारा मुनेंद्र यादव पर लगाए आरोपों का विरोध किया था। शनिवार को पार्षद व ठेकेदारों के विरोध प्रदर्शन को लेकर सुबह से नगर निगम में गहमा-गहमी का माहौल रहा। नगर आयुक्त सहित कई अधिकारी दोपहर तक नगर निगम नहीं पहुंचे। वहीं कुछ अधिकारी अपने कार्यालय को छोड़ दूसरे कक्षों में बैठे रहे।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे उपसभापति श्याम सिंह यादव के नेतृत्व में पार्षदों ने सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद्र को ज्ञापन देकर ठेकेदारों द्वारा लगाए आरोपों की जांच व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि मामले की गंभीरता से जांच कराकर दोषी ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाए, अन्यथा सभी पार्षद एकजुट होकर आंदोलन को बाध्य होंगे। इसके बाद ठेकेदारों ने नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पार्षद के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर मंगलवार से कामबंद हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed