फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Complaint against Aman Mani

अमन मणि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 18 Jul 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 18 Jul 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Complaint against Aman Mani
फीरोजाबाद। राज्यपाल, डीजीपी से मिलने के बाद आखिर सारा की मां की मेहनत रंग ले आई। शुक्रवार को फीरोजाबाद पहुंची सीमा सिंह ने बेटी को न्याय दिलाने के लिए एसपी से गुहार लगाई थी। सारा की मौत को वह हादसा नहीं हत्या बता रही हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्होंने कहा कि मामले की मजबूती से पैरवी करेंगी और अमन मणि को सजा दिलाकर रहेंगी। शनिवार को अमन मणि के खिलाफ हत्या और अपहरण का मुकदमा लिखे जाने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। थाने से लेकर एसपी समेत कई अधिकारियों के फोन घनघनाते रहे।
विज्ञापन

बता दें कि सिरसागंज के गुंजन चौराहा के समीप नौ जुलाई को दुर्घटनाग्रस्त हुई शिफ्ट डिजायर कार में सवार पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की पुत्रवधू की मौत हो गई थी जबकि बेटे अमन मणि त्रिपाठी को खरोंच भी नहीं आई थी। दुर्घटना की  सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। बाद में अपहरण, मारपीट  और धमकाने के एक मामले में वांटेड चल रहे अमन मणि को पुलिस ने गिरफ्तार कर सारा के शव की सुपुर्दगी उसकी मां सीमा को दे दी। बताते चलें कि अमन महाराजगंज की नौशंगाबाद से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। शुक्रवार को सारा की मां के लखनऊ से सिरसागंज आने की जानकारी पर पुलिस महकमे में हड़कंप रहा था। उन्होंने न्याय के लिए एसपी से गुहार लगाई थी। साथ ही सीएमएस से मिलकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट की भी जानकारी की थी। उनके सवालों के अधिकारी भी सही तरह से जवाब नहीं दे सके थे। शनिवार को अमन मणि के खिलाफ सीमा ने मुकदमा दर्ज करा दिया। मामले में फारेंसिक टीम भी जांच में जुटी है।
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज, अब पैरवी पर रहेगा ध्यान
पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी की पुत्रवधू सारा त्रिपाठी की मौत को हादसा नहीं हत्या बताने वाली मां सीमा, भाई हर्ष और सिद्धार्थ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज हो गई है। अब पैरवी पर ध्यान रहेगा। अमन मणि को हर हाल में सजा दिलाकर रहेंगे। सीमा ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि अमन मणि समेत अन्य लोगों की इस मामले में गिरफ्तारी के लिए दिन रात एक कर दूंगी। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक दौड़ लगानी पड़े लेकिन दोषियों को जेल भिजवाकर ही मानेंगी। सारा की बड़ी बहन नीति मिश्रा ने मांग की है कि प्रशासन निष्पक्ष जांच और कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारा के कपड़े और मोबाइल चाहिए: नीति
सारा की बहन नीति ने एसपी पीयूष श्रीवास्तव से सारा के कपड़े, जूते मोबाइल की मांग की है। नीति मिश्रा का कहना है कि मोबाइल मिलने से पुलिस को अहम सुराग हाथ लग सकेंगे।


बहन के हत्यारे को दिलवाउंगा फांसी: हर्ष
सारा की मौत के बाद उसके भाई हर्ष ने भी पुलिस को अलग से एक तहरीर दी है, मामले की निष्पक्ष जांच और धोखाधड़ी, हत्या, साजिश समेत अन्य मामले में कार्रवाई की मांग की। हर्ष ने बताया कि अब पुलिस अमन की गिरफ्तारी करे। बहन के हत्यारे को फांसी या आजीवन कारावास दिलवाकर रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed