फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   competition in jail

साइकिल रेस में रघुवीर सिंह प्रथम, 100 मीटर दौड़ में रमाशंकर ने मारी बाजी

Wed, 20 Nov 2019 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
competition in jail
जिला कारागार में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते बंदी। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिला कारागार में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में रस्साकसी, धीमी साइकिल, 100 मीटर दौड़, गोला फेंक और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता कराई गई। उद्घाटन एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने स्टाफ के सदस्यों को खेलकूद के माध्यम से अपनी फिटनेस बनाने के लिए प्रेरित किया। जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने नियमित खेलकूद भाग लेने के लिए कहा। रस्साकसी, धीमी साइकिल, 100मीटर दौड़, गोला फेंक और म्यूजिकल चेयर की प्रतियोगिता करई गई। रस्सा-कसी में जेल वार्डन राजेंद्र बाबू (कप्तान) की ‘शिवशक्ति’ टीम प्रथम और जेल वार्डन रघुवीर सिंह (कप्तान) बजरंगी की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

धीमी साइकिल में रघुवीर सिंह जेल वार्डन प्रथम स्थान पर और रामगोपाल जेल वार्डन द्वितीय और रूप सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 100 मी. दौड़ में रामशंकर जेल वार्डन प्रथम, उमेश भारद्वाज द्वितीय और लीला सिंह तृतीय रहीं।म्यूजिकल चेयर में रूप सिंह प्रथम, ओमप्रकाश द्वितीय और रघुवीर सिंह तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में अजय नागर प्रथम, हरवेंद्र द्वितीय और होशियार सिंह तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर जेलर एलपी सिंह, उपजेलर संदीप भास्कर, करूणेष कुमारी, मनीश चौधरी, कमल मल्होत्रा, सरोज, अर्चना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed