{"_id":"588764b64f1c1bbe6bcf4d12","slug":"come-to-vote-for-strengthening-democracy","type":"story","status":"publish","title_hn":" आओ लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आओ लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करें
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Tue, 24 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों ने मतदान करने की शपथ ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मतदान हमारा नैतिक अधिकार है। अधिक से अधिक मतदान से ही लोकतंत्र की नींव को मजबूत किया जा सकता है। लोकतंत्र के इस पावन पर्व में अमर उजाला की पहल पर मतदान के प्रति जागरूकता के लिए कई संगठन आगे आए। पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने भी मतदान की शपथ ली। सोमवार और मंगलवार को अमर उजाला की ओर से चलाए गए विशेष अभियान में शिक्षण संस्थाएं और युवा भी सहभागी बने । साथ ही सभी ने मतदान करने का संकल्प लिया। बच्चों ने अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित करने की बात कही।
सब हेड-एसएसपी ने पुलिस लाइन में दिलाई मतदान की शपथ, पोस्टल बैलेट से पुलिसकर्मी करेंगे मतदान
अमर उजाला की ओर से विशेष अभियान चलाकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए किया गया प्रेरित
अमर उजाला ब्यूरो
फीरोजाबाद।
विधानसभा चुनाव में पुलिसकर्मियों ने भी मतदान करने की शपथ ली। उन्होंने कहा कि नौकरी में आने के बाद पहली बार ऑन ड्यूटी मतदान करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। इसलिए अच्छी सरकार चुनेंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला की पहल पर मंगलवार सुबह पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों के साथ साथ पुलिकर्मियों ने भी मतदान करने की शपथ ली। इस दौरान एसएसपी हिमांशु कुमार ने सभी को शपथ दिलाई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमर सिंह भी मौजूद रहे। एसएसपी ने कहा कि पहली बार विधानसभा चुनाव में पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस अधिकारियों को मतदान करने का अवसर चुनाव आयोग ने दिया है। इसके लिए पुलिसकर्मियों को फार्म नंबर 12 पुलिस लाइंस से उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें पुलिसकर्मियों को अपना नाम, पता और विधानसभा का नाम लिखने के साथ ही जिले का नाम भी अंकित करना होगा। फार्म पर वोटर आईडी कार्ड का नंबर भी अंकित करना होगा। फार्म नंबर 12 भरने के साथ ही पुलिसकर्मियों को पुलिस चुनाव सेल में जमा कराना होगा। इससे पोस्टल बैलेट मंगाया जा सके। पोस्टल बैलेट आने पर पुलिसकर्मी अपने मत का प्रयोग करेंगे। शपथ लेने वालों में सीओ शिकोहाबाद वीके तिवारी, सिरसागंज सत्येंद्र कुमार, शिकोहाबाद प्रेम प्रकाश यादव, सीओ जसराना संजय वर्मा के साथ आरआई कर्ण सिंह के साथ थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
उधर, मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अमर उजाला ने जिले की अलग-अलग शिक्षण संस्थाओं में जागरूकता अभियान चलाया। इस पहल को युवाओं ने सराहा और शपथ के साथ संकल्प लिया कि वे अवश्य मतदान करेंगे। सुहागनगर में संचालित आईवीटी इंस्टीट्यूट में सुनील कुमार, रे-क्लासेज में जितेंद्र कुमार ने शपथ दिलाई। पंडित मुरारीलाल इंटर कालेज में डायरेक्टर मनोज गर्ग ने शपथ दिलाई। इस दौरान अनुराग उपाध्याय, अमिता दीक्षित, पूनम वर्मा, ज्योति शर्मा, अंशु जैन, दिव्या उपाध्याय ने भी मतदान करने की शपथ ली। अबु हुरैरा हाईस्कूल में डायरेक्टर आलम मुस्तफा याकूबी ने शपथ दिलाई। इस दौरान पूर्व सभासद मोहम्मद रिहान, प्रधानाचार्य खालीद अरशद, नदीम अहमद आदि रहे। भारत अकादमी में अभिभावकों को चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यालय प्रांगण में गतिविधियां कराई गईं। छात्रों को चुनावों का महत्व भी बताया। विद्यालय के निर्देशक लक्ष्मीनरायन बघेल व प्रधानाचार्या शिल्पी वर्मा मौजूद रहीं।
युवाओं के हित की बात करने वाला हो हमारा एमएलए
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। छात्रा नेहा ने कहा कि ऐसे प्रत्याशी को वोट देना चाहिए जो किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं रहा हो। वह युवा और शिक्षित हो और विकास की बात करे। छात्रा ज्योति ने कहा कि वोट ऐसे प्रत्याशी को दिया जाए जो भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त नहीं रहा हो। छात्र लक्ष्मीकांत ने कहा कि मैं पहले से ही अच्छे प्रत्याशी को वोट डालने के लिए प्रेरित करता आया हूं। इस बार मैं ऐसे प्रत्याशी को वोट दूंगा जो जनता की भावनाओं की कद्र रखता हो। छात्र सुनील ने कहा कि ऐसे प्रत्याशी को वोट देंगे जो डिप्लोमा व अन्य कोर्स की व्यवस्था अपने क्षेत्र में करें। छात्रा पूनम ने कहा कि खुद एवं अपने मिलने वालों भी ऐसे प्रत्याशी को वोट देने के लिए प्रेरित करूंगी जो जातिवाद से दूर हो। आम जनता को रोजगार दिलवाने में सहायता प्रदान करे। छात्र सुनील राठौर ने कहा कि शहर में डिग्री कालेज तो हैं। मगर टेक्निकल कालेज नहीं है। इससे छात्रों को पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ता है। ऐसे हमे ऐसे विधायक को चुनना है, जो शासन से कार्य कराने की क्षमता रखता हो। छात्रा अंशू कुमारी ने कहा कि शिक्षित वर्ग को अच्छी सरकार चुनने के लिए आगे आना होगा। छात्रा प्रियम ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने प्रदेश के लिये सशख्त सरकार चुनें। छात्र रहीस अहमद ने कहा कि उनका वोट पहले प्रदेश हित में और उसके बाद में देशहित होगा।
सिरसागंज और जसराना में छात्र-छात्राओं ने ली वोटिंग की शपथ
सिरसागंज/जसराना । राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने शपथ ली कि वे अपना मतदान करने के साथ अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिये प्रेरित करेगीं।
स्वीप कार्डिनेटर डा.यशपाल चौधरी ने मतदान अवश्य करने के लिए कहा। प्राचार्य डा.आरपी शर्मा ने कहा कि इस बार हमें मतदान दिवस को त्यौहार के रूप में मनाने का प्रयास करना चाहिऐ। एनसीसी की छात्राएं अपने बूथ के प्रत्येक मतदाता को मतदान केंद्र तक जाने के लिये प्रेरित करें। डा.सरिता लवानिया, डा.पुष्पा कश्यप, डा.कांती शर्मा ने सभी छात्राओं को शपथ ग्रहण कराई। समारोह में प्रो.धीरेंद्र कुमार, डा.सुरेशचंद्र, प्रो.मनीष पटेल, डा.संजीव कुमार, डा.अनीता, डा.अशुतोष राय एंव दिनेशपाल उपस्थित रहे।
वहीं, जसराना में एलआर डिग्री कालेज में प्राचार्य डा. एसके मिश्र ने छात्र एवं छात्राओं को सभी चुनावों में मतदान करने की शपथ दिलवाई। अमर उजाला की पहल का स्वागत करते हुए छात्र एवं छात्राओं ने कहा कि सरकारों को खैरात बांटने के बजाय लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा बनाना चाहिए। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग के पूर्व अध्यक्ष डा. सनिल कुमार ने भी मतदान करने की अपील की।