{"_id":"62cc6f1a04a5f67e062a4385","slug":"colour-firozabad-news-agr5398366139","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेना में अधिक रंग मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेना में अधिक रंग मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेना में अधिक रंग मिला
जांच में बताया गया असुरक्षित, मिल्क केक में मैदे की मिलावट
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जून में लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों की रिपोर्ट आ गई है। छेना में रंग की ज्यादा मिलावट होने के कारण जांच में असुरक्षित बताया गया। मिल्क केक में मैदे की मिलावट पाई गई। आठ नमूने फेल हुए हैं। इन विक्रेताओं के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने एडीएम कोर्ट में केस दायर किया है।
अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि अतुल उर्फ अमन कुमार निवासी नगला रामा जसराना से से लिया गया खोवा व चीनी के मिश्रण में मैदा की मिलावट पाई गई। सोनपापड़ी का नमूना जगजीवन रामनगर निवासी लक्षण सिंह की दुकान से लिया गया। इसमें अखाद्य रंग की मिलावट होने की पुष्टि हुई है। सत्येंद्र कुमार निवासी नगला रगिया से लिया मिल्क केक में मैदे की मिलावट पाई गई। करनाल बघेल निवासी बोधाश्रम से छेना की मिठाई के नमूने में रंग की मिलावट अधिक पाई गई। इससे यह मानव जीवन के लिए असुरक्षित बताया गया। बॉबी राठौर हिमांयूपुर से लिया काला नमक में गुणवत्ता ठीक नहीं पाई गई। शिवम सिंह निवासी मुईद्दीनपुर की दुकान से लिए बूंदी के लड्डू में अखाद्य रंग की मिलावट व राजीव किराना स्टोर से लिए साबूदाने का नमूना गुणवत्ता ठीक न होने के कारण फेल हुआ है। अभिहित अधिकारी ने बताया कि मिलावटी सामान बेचने वालों के खिलाफ वाद दायर कराया जाएगा।