{"_id":"5820c9064f1c1bf67eb38465","slug":"colonia-suhag-nagar-en-el-robo-la-casa-de-la-enfermera","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहाग नगर कालोनी में नर्स के घर पर डाका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहाग नगर कालोनी में नर्स के घर पर डाका
अमर उजाला
Updated Tue, 08 Nov 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
शहर की आवास विकास कालोनी सुहागनगर सेक्टर चार में हथियार बंद बदमाशों ने रविवार रात नर्स के घर धावा बोल दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की आवास विकास कालोनी सुहागनगर सेक्टर चार में हथियार बंद बदमाशों ने रविवार रात नर्स के घर धावा बोल दिया। बंधक बनाकर हजारों की नकदी और लाखों के आभूषण लूटकर ले गए। शोरगुल पर एकत्रित लोगों ने बंधक परिवार को मुक्त कराया। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दक्षिण कोतवाली शहर की आवास विकास कालोनी सुहागनगर निवासी सुमन देवी जैन पति राजकुमार की मौत के बाद अपनी 11 वर्षीय पुत्री मुस्कान और मां विमला देवी के साथ रहती हैं। परिवार का भरण पोषण करने के लिए सुमन देवी मटसेना स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम पर नर्स का काम करती हैं। रविवार शाम सुमन देवी की तबीयत खराब होने के कारण मटसेना थाना क्षेत्र के गांव नगला भाव सिंह में रहने वाले चिकित्सक चंद्रप्रकाश यादव सुमनदेवी को देखने आए थे। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक भी सुमन देवी के यहां रुक गए। रात करीब 12 बजे बदमाश मकान की छत के रास्ते सीढ़ियों पर लगी पटिया को हटाकर घर में प्रवेश कर गए। पीड़ित परिवार शोरगुल करता इससे पूर्व बदमाशों ने हथियार तानते हुए साड़ी और अन्य कपड़ों से हाथ पैर बांध दिए। पीड़िता सुमन ने बताया कि बदमाश करीब 50 हजार रुपये नकदी और चार तोले के सोने के आभूषणों के साथ मोबाइल फोन और अन्य सामान लूटकर ले गए है। पीड़िता के अनुसार, बदमाशों की संख्या लगभग 15 थी। उधर, बदमाशों के भाग जाने पर पीड़ित परिवारीजनों द्वारा शोरगुल किए जाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त कराया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष दक्षिण का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
20 से 25 साल की उम्र के बीच थे बदमाश
पीड़ित परिवारीजनों की मानें तो बदमाशों की उम्र करीब 20 से 25 साल के बीच होगी। महज एक बदमाश भारी था एवं अन्य हल्के। इनमें एक बदमाश भारी शरीर का था। सभी के हाथ में हथियार और चाकू थे। कुछ बदमाश चेहरे पर नकाब बांधे थे।
विज्ञापन
बेटी को साथ ले जा रहे थे बदमाश
पीड़िता सुमन की मानें तो बदमाशों ने 11 वर्षीय मुस्कान के हाथ पैर बांधने के साथ ही मुंह में कपड़ा ठूस दिया था। वारदात के बाद वह बेटी को साथ ले जाने का प्रयास करने लगे लेकिन हाथ पैर जोड़ने पर वह बेटी को छोड़ गए। घर में खड़ी चिकित्सक की बाइक का टायर भी काट गए थे।
भाई के थे रुपये
सुमन ने बताया कि बदमाश जिस नकदी को लूटकर ले गए, वे भाई के थे। भाई पड़ोस में रहने वाले पंकज नामक युवक के साथ कपड़े का काम करता था। पंकज को रुपये देने के लिए भाई सुमन के पास पैसे रख गया था। भाई दूसरी जगह किराए पर रहता है।