फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   CM respected the entrepreneurs-doctors

मुख्यमंत्री ने किया उद्यमियों-चिकित्सकों का सम्मान

Sun, 21 Aug 2016 12:36 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sun, 21 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
CM respected the entrepreneurs-doctors
मुख्यमंत्री ने किया उद्यमियों-चिकित्सकों का सम्मान - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री ने किया उद्यमियों-चिकित्सकों का सम्मान
विज्ञापन

सीएम के हाथों चमचमाती शील्ड पाकर खिले चेहरे
अवध शिल्पग्राम में हुआ प्रदेश के उद्यमियों, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वालों का सम्मान
अवध शिल्प ग्राम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों चमचमाती शील्ड और प्रमाण पत्र पाकर सुहागनगरी के उद्यमियों के चेहरे खिल गए। सीएम ने समाजवादी युवा रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत स्वीकृत ऋण के चेक व हस्तशिल्पियों को पेंशन की पासबुक भी प्रदान की।
लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में शनिवार को प्रदेश भर के उद्यमियों, हस्तशिल्पियों, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सेवा क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया। हजारों की संख्या में भीड़ जुटी। सम्मानित होने वाले उद्यमियों, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान देने वालाें के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी। सभी गैलरी में एक-एक सेक्रेटरी स्तर के अधिकारी की तैनाती की गई थी, जिनके पास सम्मानित होने वाली की सूची मौजूद थी। मुख्यमंत्री ने सभी उद्यमियों को मंच पर बुलाकर शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

डा. राम मनोहर लोहिया लघु उद्यमी पुरस्कार ग्लास उत्पादन निर्माण क्षेत्र में मित्तल सिरेमिक के अनुराग मित्तल, मे. ट्रांसपेरेंट ओवरसीज के शैलेश बंसल व प्रदीप पचौरी, डा. एमसी अग्रवाल हास्पीटल के डा. राजीव कुमार अग्रवाल, डा. प्रतीश अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, विनोद शर्मा को मिला। श्री जनेश्वर मिश्र राज्य निर्यात पुरस्कार के तहत प्रथम पुरस्कार मे. फीरोजाबाद ग्लास सेल के किशन मोहन गुप्ता तथा द्वितीय पुरस्कार उमा ग्लास वर्क्स के गौरव बंसल को मिला। इसके अलावा समाजवादी स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 10 लोगों को स्वीकृत बैंक ऋण के चेक प्रदान किए गए तथा पांच हस्तशिल्पियों को पेंशन की पासबुक प्रदान की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में जगह न मिलने से बैरंग लौटे कई प्रमुख लोग
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भीड़ जुटने से अव्यवस्था रही। कार्यक्रम में जगह न मिलने से सुहागनगरी के कई उद्यमी, सीए व शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वालों को बैरंग लौटना पड़ा। सूची में नाम न होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। उद्योग विभाग के अफसरों को फोन किए गए, फिर भी कोई परिणाम नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed