फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   CM marriage scheme

250 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य

Thu, 26 May 2022 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
CM marriage scheme
250 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : 10 जून को होगा आयोजित, निकायों-ब्लॉकों का लक्ष्य तय
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में दस जून को 250 कन्याओं का विवाह कराए जाने का लक्ष्य रखा है। इस संबंध में जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने जिले के सभी नौ ब्लॉकों के साथ ही सभी नगर निकायों के लिए विवाह का लक्ष्य तय कर दिया है। निकायों एवं ब्लॉकों के पास आने वाले आवेदनों का सत्यापन कराने के साथ शादी कराई जाएगी।

योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में पहला आयोजन कराए जाने की तिथि विधानसभा सत्र के चलते दस व 17 जून कर दी गई थी। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने दस जून के लिए नगर निगम फिरोजाबाद के साथ-साथ तीनों नगर पालिका,चार नगर पंचायतों के साथ-साथ जिले के सभी नौ ब्लाकों के सामूहिक विवाह योजना के तहत लक्ष्य का निर्धारण कर दिया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. प्रज्ञाशंकर तिवारी ने बताया कि जिलाधिकारी की ओर से दस जून को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फिरोजाबाद नगर निगम को 35, टूंडला, शिकोहाबाद एवं सिरसागंज नगर पालिका,जसराना,फरिहा,एका एवं मक्खनपुर नगर पंचायतों को पांच-पांच जोड़ों का विवाह कराए जाने का लक्ष्य तय किया है। इसी प्रकार से जिले के सभी नौ ब्लाक फिरोजाबाद,टूंडला,नारखी,एका,अरांव,मदनपुर,शिकोहाबाद,हाथवंत,जसराना को बीस-बीस जोड़ों का विवाह कराए जाने का लक्ष्य रखा है। दस जून को यदि कोई जोड़े विवाह होने से वंचित रहते हैं तो उनका विवाह 17 जून को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में विवाह कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह कराए जाने के लिए संबंधित ब्लाक एवं निकाय में आवेदन करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed