{"_id":"693721cd6818d0e6a702a6b4","slug":"cm-directs-public-representatives-to-go-to-booth-level-firozabad-news-c-169-1-mt11005-162596-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सीएम का निर्देश, बूथ स्तर पर जाएं जनप्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सीएम का निर्देश, बूथ स्तर पर जाएं जनप्रतिनिधि
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यानाथ की बैठक में मौजूद फिरोजाबाद के जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी। स्रोतः भ
- फोटो : सीएम योगी आदित्यानाथ की बैठक में मौजूद फिरोजाबाद के जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी। स्रोतः भाजपा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आगरा में फिरोजाबाद जिले के भाजपा जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक का मुख्य केंद्र विधानसभा निर्वाचक नामावली के सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को एसआईआर के संबंध में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सख्त निर्देश दिए।
कहा, बूथ लेवल पर सक्रियता रखें। सभी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी बूथ लेवल पर सक्रिय रूप से कार्य करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि एसआईआर के दौरान एक भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल हो। बीएलओ के स्तर से अगर कोई कमी रह जाए तो उसको खुद दुरुस्त करने का काम अपने संसाधनों से करें।
एसआईआर के अलावा 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलने वाले नए मतदाता बनवाने वाले अभियान में भी संगठन को पूरी ताकत से जुटना होगा। आगरा में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं फिरोजाबाद के जिला प्रभारी बृज बहादुर भारद्वाज, शहर विधायक मनीष असीजा, मेयर कामिनी राठौर, महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर, एसआईआर के जिला संयोजक शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे।