फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Club information, the disclosure of the intersection near the gas leakage

क्लब चौराहे के समीप गैस लीकेज की सूचना से हंड़कंप

Wed, 28 Oct 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 28 Oct 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
Club information, the disclosure of the intersection near the gas leakage
 जलेसर रोड स्थित क्लब चौराहे के समीप बुधवार तड़के गैस लीकेज की सूचना से
विज्ञापन
हड़कंप मच गया। गैस लीकेज की सूचना किसी उद्यमी द्वारा तत्काल गेल गैस स्टेशन को दी गई। सूचना पर पहुंची टीम ने बुधवार सुबह लाइन को चेक कर ठीक किया। इसके बाद उद्यमियों ने राहत की सांस ली।
टीटीजेड की बंदिशों के चलते सुहागनगरी में करीब 200 कांच इकाईयों को गेल गैस लि. द्वारा क्लीन गैस उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए गेल द्वारा पूरे शहर में गैस की पाइप लाइन डाली गई है। गैस की पाइप लाइन आम जनता के लिए कभी भी बड़ी मुसीबत बन सकती है। बुधवार तड़के करीब चार बजे जलेसर रोड स्थित क्लब चौराहे निकट पाइप लाइन लीकेज होने की सूचना गेल गैस लि. के कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना पर गेल स्टेशन से पाइप लाइन को बंद कर दिया गया। गेल स्टेशन से उद्यमियों को सूचित किया गया कि जलेसर रोड के निकट पाइप लाइन में वाल्व लूज हो गया है। इसे ठीक कराए जाने के लिए गैस की सप्लाई बंद की जा रही है। बुधवार सुबह सात बजे गेल की टीम लाइन लीकेज को चेक करने पहुंची। टीम ने चेक करने पर पाया कि वाल्व की फिटिंग लूज है। टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद वाल्व को बदला। गेल गैस लि. के अफसरों की तत्परता के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हो सका।

दो दर्जन से अधिक कारखानों में काम प्रभावित
गैस लीकेज के चलते बुधवार प्रात: स्टेशन रोड, जलेसर रोड के आसपास करीब दो दर्जन इकाईयां में कामकाम बंद हो गया। कारखानों में काम करने पहुंचे श्रमिकों को बैरंग लौटना पड़ा। वहीं इंडस्ट्रियल एरिया स्थित इकाईयों में गैस का दबाव कम होने के कारण तीन-चार घंटे कार्य प्रभावित हुआ। इससे उद्यमियों को लाखों की चपत लगी।


जलेसर रोड के निकट रात में वाल्व की फिटिंग लूज होने की सूचना मिली थी। टीम को भेजकर वाल्व को बदलवा दिया गया। लाइन लीकेज जैसी कोई समस्या नहीं थी।
संजय दीक्षित
मुख्य प्रबंधक, गेल गैस लि.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed