फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Class 12 student dies after being hit by school bus

Firozabad News: स्कूल बस की टक्कर से 12वीं के छात्र की मौत

Fri, 03 Oct 2025 06:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 03 Oct 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
Class 12 student dies after being hit by school bus
मृतक छात्र सुमित कुमार का फाइल फोटो। स्रोत सोशल मीडिया
- पिता को बाइक से शिकोहाबाद डिपो छोड़ने आया था युवक
विज्ञापन


- पीड़ित पिता की तहरीर पर चालक के खिलाफ केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के दिखतौली गांव के मोड़ के पास शुक्रवार सुबह एक स्कूल बस ने बाइक सवार 12वीं के छात्र को चपेट में ले लिया। मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसर गया। मृतक के पिता ने आरोपी बस चालक पर केस दर्ज कराया है। चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
दिखतौली निवासी सुमित कुमार (18) शुक्रवार को अपने पिता धर्मेंद्र कुमार, जो कि रोडवेज बस डिपो शिकोहाबाद में चालक के पद पर तैनात हैं, उनको बाइक से ड्यूटी के लिए छोड़ने डिपो गया था। वापस लौटते समय पर दिखतौली गांव के मोड़ के पास द एशियन पब्लिक स्कूल की बस ने टक्कर मार दी। बस को चालक चंदन कुमार निवासी शहजलपुर चला रहा था। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर क्राइम रंजना गुप्ता ने बताया कि बस चालक चंदन के खिलाफ केस मृतक के पिता ने दर्ज कराया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन






पिता बोले - काश, मैं बेटे को नहीं ले जाता

काश मैं अपने बेटे को अपने साथ नहीं ले जाता, तो आज वह जिंदा होता... यह बात बेटे की मौत के बाद पिता धर्मेंद्र रोते हुए कह रहे थे। बस की टक्कर से युवक की मौत के बाद घर का सबसे बड़े बेटे की मौत हो गई। अब परिवार में मृतक की छोटी बहन हिमांशी (16) एवं छोटा भाई हर्ष (14) अपने माता-पिता का सहारा रह गए हैं। युवक की मौत के बाद उसकी मां राधा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed