{"_id":"63cd33d40ec74054986a2dc0","slug":"clash-between-two-sides-over-bike-collision-three-injured-during-stone-pelting-in-firozabad-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: बाइक टकराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, जमकर हुआ पथराव, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: बाइक टकराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, जमकर हुआ पथराव, तीन घायल
Sun, 22 Jan 2023 06:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 22 Jan 2023 06:32 PM IST
सार
फिरोजाबाद में बाइक टकराने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव होने लगा। इसमें तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पत्रकार से मारपीट
- फोटो : Social Media
विस्तार
फिरोजाबाद में बाइक टकराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। रविवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट के दौरान पथराव की घटना को अंजाम दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आई। यहां उनका डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
घटना दक्षिण थाना क्षेत्र के लालऊ गांव की है। गांव निवासी चुन्नीलाल करुआ के बीच बाइक टकराने को लेकर बीती रात विवाद हो गया था। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत करा दिया था। रविवार सुबह दोनों पक्ष इसी विवाद को लेकर आमने सामने आ गए। लोग विवाद शांत कराते तब तक दोनों पक्षों के बीच मारपीट के साथ पथराव शुरू हो गया। सूचना पर दक्षिण थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
इस बीच पथराव और मारपीट के दौरान ओजन और उसका पुत्र साजन तथा दूसरे पक्ष से चुन्नीलाल घायल हुए। इनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। थानाध्यक्ष दक्षिण राजेश पांडेय का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद के दौरान मारपीट हुई है। विवाद बाइक टकराने को लेकर हुआ था। घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन