{"_id":"5fe385178ebc3ec14b28b3b4","slug":"civic-firozabad-news-agr473194292","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की सर्दी में पेयजल संकट से हाहाकार, खाली बर्तन लिए भटकते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की सर्दी में पेयजल संकट से हाहाकार, खाली बर्तन लिए भटकते रहे लोग
विज्ञापन
जलेसर रोड स्थित पानी के टैंकर से पाइप लगाकर पानी भरता युवक
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। कड़ाके की सर्दी में पेयजल के लिए सुहाग नगरी में हाहाकार मचा हुआ है। बुधवार को शहर के अधिकांश मोहल्लों में गंगाजल नहीं पहुंचा। सर्द सुबह में लोग पेयजल के लिए भटकते रहे। नगर निगम ने टैंकरों से जलापूर्ति की। जहां टैंकर नहीं जा सकते थे उन क्षेत्रों में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए।
जेड़ाझाल नहर की सफाई पूरी न होने के कारण सिंचाई विभाग द्वारा क्लोजर बढ़ा देने से पानी की किल्लत की समस्या गहराती जा रही है। छह दिसंबर से शहर को एक समय सुबह ही जलापूर्ति दी जा रही है। यह सप्लाई भी झील में स्टोर पानी से दी जा रही है। झील में पानी घट जाने से पर्याप्त पानी शहर को नहीं मिल पा रहा है। बुधवार को शहर के अधिकांश क्षेत्रों में गंगाजल नहीं पहुंचा।
आपके यहां पानी आ रहा है क्या....
सुबह छह बजे से साढे़ सात बजे तक लोग मोटर चला-चला कर थक गए लेकिन पानी नहीं आया। मोहल्लों में लोग एक दूसरे से पूछते नजर आए कि आपके यहां पानी आ रहा है क्या...।
विज्ञापन
आज से और कम हो जाएगा तीन एमएलडी पानी
सिंचाई विभाग द्वारा क्लोजर लिए जाने के बाद छह दिसंबर से जल निगम द्वारा शहर को प्रतिदिन 40 एमएलडी पानी दिया जा रहा है। क्लोजर की तिथि 22 दिसंबर से बढ़ाकर 24 दिसंबर किए जाने के बाद जल निगम ने भी पानी की कटौती शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को 37 एमएलडी पानी दिए जाने के संकेत जल निगम के अधिकारियों ने दिए हैं। सहायक अभियंता दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह सप्लाई देने के बाद झील में 1.10 एमएलडी पानी बचा है। बृहस्पतिवार को 40 के स्थान पर 37 एमएलडी पानी शहर को दिया जाएगा।
इन क्षेत्रों में रहा सर्वाधिक पानी का संकट
मोहल्ला तिलक नगर, गांधी नगर, महावीर नगर, गालिब नगर, कोटला रोड, आर्यनगर, जलेसर रोड, विभव नगर, तीस फुटा, नगला बरी, नई बस्ती, चौकीगेट, दक्षिण थाना, झील की पुलिया, हाजीपुरा, गालिबनगर, लेबर कालोनी और 60 फुटा के साथ अन्य क्षेत्रों में पानी का संकट रहा।
पिछले 15 दिनों से पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। आसपास कोई नलकूप भी नहीं है, जहां से पानी भरकर काम चला लिया जाए। तीन दिन बाद एक टैंकर मंगाकर काम चला रहे है। टंकी की सप्लाई न आने से दिक्कत हो रही है।
डा. रामनरेश - निवासी आर्यनगर जलेसर रोड
पिछले 20 दिनों से पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। पानी न आने के कारण भवन निर्माण का कार्य भी बंद पड़ा है। पानी की बहुत आवश्यकता पड़ती है। टैंकर से पानी भरकर काम चलाने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
आशीष कुमार- गांधी नगर चौराहा
पिछले करीब 20 दिनों से पानी का संकट है। सुबह दस से 15 मिनट सप्लाई आने पर इतनी दिक्कत नहीं होती थी। मंगलवार से तो पांच मिनट भी पानी नहीं आया। एक बूंद पानी नहीं है। मोहल्ले में लगी एक सबमर्सिबल से पानी भरकर काम चलाने के लिए विवश होना पड़ा।
सूरज कुमार - निवासी 60 फुटा रोड नगला बरी
नहर की सफाई के लिए जल निगम, नगर निगम और सिंचाई विभाग की टीमें लगी हैं। सफाई का कार्य शुक्रवार सुबह तक पूरा कर लिया जाएगा। 24 दिसंबर की शाम को नहर में पानी छोड़ जाएगा। 26 दिसंबर से शहर को भरपूर पानी मिल सकेगा। जब तक झील में स्टोर गंगाजल से सप्लाई दी जा रही है।
दिनेश चंद्र शर्मा - सहायक अभियंता जल निगम