{"_id":"5fe08ed28ebc3e3d723f84bd","slug":"civic-firozabad-news-agr472884353","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार देर रात सिंचाई विभाग द्वारा नहर में छोड़ा जाएगा गंगाजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार देर रात सिंचाई विभाग द्वारा नहर में छोड़ा जाएगा गंगाजल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में लोगों को पानी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं हुई। जबकि अधिकारियों का कहना है कि अभी तीन दिन पानी का संकट रहेगा। 22 दिसंबर की देर सिंचाई विभाग झालगोपालपुर नहर में पानी छोड़ेगा जो 24 दिसंबर की शाम तक नंदुपर इंटेक प्लांट तक पहुंच पाएगा। इसके बाद शहर को दोनों समय सप्लाई मिलना शुरू हो जाएगी।
सोमवार को रामगढ़ रोड गली नंबर 15, हबीबगंज, जलेसर रोड, आर्यनगर, श्रीनगर, महावीर नगर, हाजीपुरा, 60 फुटा रोड, महादेवनगर, किशन नगर, रैपुरा रोड सहित अन्य मोहल्लों में पानी का संकट रहा। लोग खाली बर्तन लिए भटकते नजर आए। जलकल विभाग ने टैंकरों से सप्लाई भेजकर लोगों को पानी उपलब्ध कराया। वहीं गांधी नगर, नई बस्ती, मोहल्ला कोटला सहित अन्य मोहल्लों में सुबह एक घंटे दी जाने वाली सप्लाई के समय में भी कटौती कर दी गई है। जिसको लेकर लोगों के सामने पानी का संकट खड़ा होने लगा है। ऐसे में नंदपुर के समीप बनी झील में भी 1.7 मीटर पानी शेष बचा है। इससे तीन दिन सुबह के समय सप्लाई दी जाएगी। यदि 24 दिसंबर की शाम तक झालगोपालपुर नहर में पानी पहुंचा तो शहर के लोगों को पानी के संकट का सामना करना पड़ेगा।
22 दिसंबर की देर रात सिंचाई विभाग द्वारा नहर में पानी छोड़ा जाएगा जो 24 दिसंबर की सुबह तक नंदपुर स्थित इंटेक प्लांट तक पहुंच जाएगा। प्रयास रहेगा कि 24 दिसंबर की शाम से शहर को पानी देना शुरू कर दिया जाए। झील में 1.7 मीटर पानी शेष बचा है। इस बीच शहर को झील के पानी से सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
दिनेश चंद्र शर्मा, सहायक अभियंता जल निगम