फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   civic

झील में सिर्फ पांच दिन का पानी, हो सकती है पानी की किल्लत

Sat, 19 Dec 2020 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
civic
नंदपुर इंटेक प्लांट और झील में स्टोर पानी की स्थिति देखती महापौर नूतन राठौर। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। झालगोपालपुर नहर की सफाई के लिए बीस दिसंबर तक के लिए लिया गया क्लोजर अब 22 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। पेयजल संकट का सामना कर रहे लोगों को भरपूर गंगाजल के लिए अब 24 दिसंबर तक और इंतजार करना पडे़गा। जबकि झील में सिर्फ 1.85 मीटर पानी रह गया है। इससे शहर को एक समय मात्र पांच दिन तक और जलापूर्ति दी जा सकती है। पेयजल संकट की स्थिति के बीच शनिवार को महापौर नूतन राठौर जेड़ाझाल परियोजना से जुडे इंटेक प्लांट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

झालगोपालपुर नहर की सफाई के लिए छह दिसंबर को नरौरा बांध से गंगाजल की आपूर्ति रोक दी गई है। तब से झील में स्टोर गंगाजल से शहर को एक समय जलापूर्ति दी जा रही है। इससे कई क्षेत्रों में पानी का संकट है। शहर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। नहर की सफाई के लिए बीस दिसंबर तक क्लोजर लिया गया था लेकिन अब सिंचाई विभाग ने क्लोजर की अवधि 22 दिसंबर तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन

झील में 1.85 मीटर पानी रह गया है। इससे शहर को मात्र पांच दिन एक समय जलापूर्ति दी जा सकती है। 22 दिसंबर तक क्लोजर रहेगा। 22 दिसंबर की रात 12 बजे नहर में पानी छोड़ा गया तो इंटेक प्लांट 23 दिसंबर की रात तक आएगा। इसके बाद जलाशय भरे जाएंगे तब 24 दिसंबर को जलापूर्ति दी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने हुई वार्ता में बताया है कि 22 दिसंबर की रात करीब 12 बजे नरौरा बांध से नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा। पानी 23 दिसंबर की शाम तक नंदपुर स्थित इंटेक प्लांट तक पहुंच जाएगा। 24 दिसंबर से शहर को दोनों समय गंगाजल की सप्लाई दी जाएगी।

दिनेश चंद्र शर्मा - सहायक अभियंता जल निगम
नहर पर बनाए जा रहे चैनल का कार्य अधूरा
फिरोजाबाद। महापौर नूतन राठौर ने सिचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे स्केप चैनल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। कार्य स्थल पर सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अनवर अली ने बताया कि स्केप चैनल का कार्य 20 दिसंबर तक पूरा होना था लेकिन यह कार्य अब 22 दिसंबर तक पूर्ण करा दिया जाएगा। 22 दिसंबर की रात जसराना नहर में पानी झाल गोपालपुर से चालू करा दिया जाएगा। जलनिगम के सहायक अभियंता ने मेयर को अवगत कराया कि 23 दिसंबर तक झील से पानी की आपूर्ति देते रहेंगे। जसराना नहर पर स्केप चेनल के निर्माण कार्य एवं नहर में जगह - जगह पर हो रहे लाइनिंग कार्य की गुणवक्ता संतोष जनक नही पाई गई। सहायक अभियंता ने महापौर को बताया कि संबंधित ठेकेदार को 14 दिसंबर को नोटिस दिया जा चुका है।
- झील से प्रति दिन शहर को दिया जा रहा पानी - 40 एमएलडी
- शहर को प्रति दिन पानी की जरूरत है - 60 से 65 एमएलडी
- झील में गंगाजल स्टोर करने की क्षमता - 900 मिलियन लीटर
- झील में स्टोर रहता है गंगाजल - 15 दिन के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed