{"_id":"5f8f2b598ebc3e9b8b76fa76","slug":"civic-firozabad-news-agr4646075200","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगमगाएगीं स्वदेशी झालरें, इलेक्ट्रानिक बाजार में 50 करोड़ के कारोबार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगमगाएगीं स्वदेशी झालरें, इलेक्ट्रानिक बाजार में 50 करोड़ के कारोबार की उम्मीद
विज्ञापन
देव नगर स्थित अपनी दुकान पर स्वदेशी बल्बों की झालर को तैयार करता दुकानदार
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। इस बार त्योहार पर स्वदेशी झालरें जगमगाएंगी। नवरात्र पर इलेक्ट्रानिक बाजार में भी उछाल है। इलेक्ट्रानिक आइटम विक्रेताओं के अनुसार त्योहार पर इलेक्ट्रानिक बाजार में पचास करोड़ से अधिक के कारोबार की उम्मीद की जा रही है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनियां तरह-तरह के ऑफर भी दे रही हैं। व्यापारियों का मानना है कि पिछले छह महीनों से लोगों ने खरीदारी नहीं की है। दशहरा, धनतेरस और दीपावली के मौके पर लोग जरूर कुछ न कुछ खरीदेंगे।
दुकानदार इस बार चाइना की झालरों को बेचने से बच रहे हैं। इस बार स्वदेशी झालरों की रोशनी नजर आएगी। स्वदेशी झालरों का स्टॉक दुकानदारों ने करना शुरू कर दिया है। करीब 40 मीटर लंबी झालर के दाम जहां 250 रुपये है। वहीं दस मीटर लंबी सादा झालर के दाम सौ रुपये है। मल्टी झालर के दाम 150 रुपये तक है।
इस बार त्योहारों से बहुत उम्मीद है। लोग त्योहार पर इलेक्ट्रानिक आइटम की खरीदारी करते हैं। काफी समय से बाजार में खामोशी थी लेकिन अब त्योहार आया है तो बाजार में भी रोनक नजर आने लगी है।
विज्ञापन
अनिल जैन (शिकोहाबाद) -
इलेक्ट्रानिक आइटम विक्रेता त्योहार से करीब एक माह पूर्व आर्डर बुक करके चाइना का माल मंगा लिया जाता था लेकिन इस बार स्वदेशी झालरों की बिक्री करेंगे। चाइना की झालरों का पुराना कुछ स्टॉक जरूर बचा है।
मुकुल कुमार - झालर विक्रेता
माहौल देख कर इस बार स्वदेशी झालरों की डिमांड अधिक रहेगी। स्वदेशी झालर का प्रयोग तीन से चार बार आराम से होता है। खराब होने पर यह ठीक भी हो जाती है। जबकि चाइना की झालर खराब होने पर ठीक नहीं होती।
विवेक बंसल - इलेक्ट्रानिक आइटम विक्रेता