फिरोजाबाद। भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को किसान मुख्यालय पहुंचे। डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि आश्वासन के बाद भी हाथरस ब्रांच में अभी तक पानी नहीं आया है। प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर हाथरस ब्रांच में पानी नहीं आया तो फिर से आंदोलन करेंगे।
भारतीय किसान यूनियन (भानु) की ओर से डीएम चंद्र विजय सिंह को संबोधित दिए पत्र में कहा हाथरस ब्रांच में पानी नहीं आने को लेकर एक अक्तूबर को नगला बीच में किसानों ने आंदोलन किया था। एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, नहर विभाग के एक्सईएन ने लिखित रूप से सात से दस अक्तूबर के मध्य पानी पहुंचाने का आश्वासन दिया था लेकिन 20 अक्तूबर हो जाने के बाद भी नहर में पानी नहीं आया है। उन्होंने कहा कि यदि पानी नहीं आया तो किसान फिर से आंदोलन करने को बाध्य होंगे। राष्ट्रीय सचिव जीत कमल सोलंकी, राजकुमार दक्ष, जगदीश सारस्वत, राजीव कुमार बघेल, संजय शर्मा शामिल थे।