फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   civic

समस्याओं को लेकर सभासदों ने दूसरे दिन भी नगर पंचायत में की तालाबंदी

Tue, 13 Oct 2020 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
civic
नगर पंचायत फरिहा के बाहर धरना देते सभासद - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/फरिहा। सभासदों ने मंगलवार को भी नगर पंचायत के ताले नहीं खुलने दिए। सभासद द्वारा मंगलवार सुबह से ही तालाबंदी कर दी और कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। सभासदों का कहना है कि पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी व नगर पंचायत अध्यक्ष मनमाने तरीके से कार्य करा रहे है। जनता की समस्या के निस्तारण और क्षेत्र के विकास के लिए कोई पहल नहीं हो रही।
विज्ञापन

जनता को पिछले पांच दिनों से पेयजल संकट का सामना पड़ रहा है। एसडीएम जसराना से लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा। नगर पंचायत में तालाबंदी और सभासदों द्वारा दिए जा रहे धरने की जानकारी होने पर अधिकारी कार्यालय नहीं पहुंचे और न ही आंदोलन खत्म कराने के लिए कोई पहल की गई। तालाबंदी कर धरने पर बैठे सभासद विशाल भारद्वाज, फूल चंद्र माहौर, भूरा बघेल, डीके झा आदि का कहना है कि क्षेत्र की समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। न तो सड़कें ठीक हो पा रही है और न ही पानी की व्यवस्था अधिकारियों द्वारा सही की जा रही है। जनता लगातार शिकायत कर रही है। जिसको लेकर आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed