{"_id":"5ec12c368ebc3e90a9391a54","slug":"civic-firozabad-news-agr442190921","type":"story","status":"publish","title_hn":"साफ नहीं हुआ हिमांयुपुर नाला तो झेलना होगा जलभराव का दंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साफ नहीं हुआ हिमांयुपुर नाला तो झेलना होगा जलभराव का दंश
वाजिदपुर की ठार से हिमायूंपुर को जाने वाला नाला पड़ा चौक बरसात में रहती है क्षेत्र में जलभराव की ?
- फोटो : FIROZABAD
Link Copied
फिरोजाबाद। मानसून की दस्तक से पूर्व वाजिदपुर से हिमायूूंपुर आने वाले नाले को नगर निगम द्वारा साफ नहीं कराया गया तो खेतों में जलभराव के साथ लोगों के घरों में भी गंदा पानी भर जाएगा। समस्या की आशंका के मद्देनजर क्षेत्रीय लोग नगर निगम अधिकारियों से नाला साफ कराने के लिए गुहार लगा चुके है। वाजिदपुर से हिमांयुपुर आने वाला नाला करीब एक किलो मीटर लंबा है। इसकी गहराई करीब छह से सात फीट है। एक साल पूर्व नाले को आधा साफ किया गया था। इसके बावजूद नाला पूरी तरह से चोक पड़ा है।
विज्ञापन
नाले के दोनों ओर घास जमी है। नाले में जमी सिल्ट और घास पानी के बहाव को प्रभावित कर रही है। पानी की निकासी के लिए कहीं पर रास्ता तक नहीं है। नाला साफ न होने के कारण हिमायूंपुर पुलिया से रुपसपुर की ओर जाने वाले रास्ते के साथ नगला पचिया नई आबादी के साथ अन्य क्षेत्रों में जलभराव की समस्या होती है। बारिश के दिनों में खाली पड़े प्लॉट तालाब का रूप ले लेते है, जिससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा रहता है। इसके बावजूद नगर निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।