{"_id":"658727ac2de3fa384f0eee99","slug":"city-park-will-be-built-on-jalesar-road-open-gym-will-open-in-six-parks-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-13434-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जलेसर रोड पर बनेगा सिटी पार्क, छह पार्कों में खुलेगी ओपन जिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जलेसर रोड पर बनेगा सिटी पार्क, छह पार्कों में खुलेगी ओपन जिम
Sun, 24 Dec 2023 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में शनिवार को नगर निगम के विकास कार्यों के संबंध में बैठक आगरा में हुई। इसमें नगरायुक्त घनश्याम मीणा द्वारा फिरोजाबाद शहर के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए समस्त कार्य योजनाओं के प्रस्ताव का प्रस्तुतिकरण दिखाया गया।
नगर आयुक्त ने बैठक में बताया कि जलेसर रोड पर एक बड़े क्षेत्र में सिटी पार्क तैयार किया जाएगा। इसमें मनोरंजन के लिए म्युजिकल फाउंटेन, सेंट्रल प्लाजा, वॉटरफॉल, फूडकोर्ट आदि होंगे। वहीं, मुराल लाइट्स और स्कल्पचर के द्वारा सिटी पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। रसूलपुर और जलेसर रोड को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। शहर के 6 पार्कों का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कर उनमें ओपन जिम खोली जाएगी। शहर की स्ट्रीट लाइट को स्वचालित बंद-चालू करने एवं स्मार्ट फीडर पोल लगाने के लिए सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया जाएगा। इसके बनने के बाद लगभग 1.63 करोड़ बिजली का खर्च कम हो जाएगा।
आर्थिक रूप से कमजोर युवतियों के लिए फिरोजाबाद जलसंस्थान परिसर में महिला सुखद छात्रावास बनाया जा रहा है। वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए आर्य नगर में सीनियर सिटीजन सेंटर बनाया जाएगा। सेंटर पर चिकित्सक परामर्श की सुविधा भी मिलेगी। सोफीपुर में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
नगरायुक्त ने बताया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत 250 टन क्षमता का वेस्ट टू कंपोस्ट प्लांट बनाया जा रहा है, जिसका 95 प्रतिशत काम हो चुका है। मंडलायुक्त ने इस प्लांट का काम जल्द पूर्ण करने और शुरू करने के निर्देश दिए। बंबा बाईपास रोड़ पर इलेक्ट्रिक बस के लिए डिपो बनाया जा रहा है। लगभग 70 लाख की लागत से लेबर कॉलोनी में वेस्ट टू वंडर पार्क बनाया जाएगा। अन्य प्रस्तावों को भी नगर आयुक्त ने बैठक में मंडालायुक्त के सामने रखा।