{"_id":"6a78d6ec8355e12dab0fd6b1","slug":"city-immersed-in-devotion-to-lord-shiva-on-the-second-monday-tight-security-at-temples-schools-closed-firozabad-news-c-169-1-mt11005-181722-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दूसरे सोमवार पर शहर शिवमय, मंदिरों में कड़ी सुरक्षा, स्कूल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दूसरे सोमवार पर शहर शिवमय, मंदिरों में कड़ी सुरक्षा, स्कूल बंद
विज्ञापन
फोटो-01 आर -शिकोहाबाद में कांवड़ियों के लिए लगाए गए शिविर में जानकारी करते डीएम संतोष शर्मा.,एस
फिरोजाबाद। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार पर जिलेभर के शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजेंगे। भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है, जिलेभर में रूट डायवर्जन लागू रहेगा और सादा वर्दी में पुरुष व महिला पुलिसकर्मियों की मंदिरों में तैनाती की गई है। इस बीच रविवार को पूरे दिन कांवड़ यात्रियों के जयकारों से मार्ग गूंजते रहे और पूरा जिला शिवमय नजर आया।
कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने और शिवभक्तों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे ने स्वयं मोर्चा संभाल लिया है। दोनों आला अधिकारियों ने शिकोहाबाद और नसीरपुर इलाके में जाकर कांवड़ मार्ग का भ्रमण किया तथा वहां के अति संवेदनशील क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण किया।
इस दौरान डीएम ने सुरक्षा इंतजामों, ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा का जायजा लेते हुए तैनात अधिकारियों व पुलिस बल को मुस्तैद रहने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर डीएम संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार को जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। यह आदेश परिषदीय, राजकीय, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू रहेगा। सभी स्कूलों को ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
आज शाम 6 बजे तक रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहन प्रतिबंधित
ट्रैफिक निरीक्षक महेश सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिले में आज शाम 6 बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। आम नागरिकों से अपील की है कि वे शहर में ककरऊ कोठी, सैलई और बंबा चौराहा की ओर जाने से बचें और डायवर्जन प्लान का पालन करें। इसके अलावा एटा-शिकोहाबाद मार्ग, पुराना बाईपास (ककरऊ कोठी से आसफाबाद) और टूंडला सर्विस रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। एटा, मैनपुरी और आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहनों को अरांव, घिरोर, कुरावली और एक्सप्रेस-वे के रास्तों से निकाला जा रहा है।