फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Churri brightly colored on-wafer, treat disease with its

चुर्री-पापड़ पर चटक रंग, समझो बीमारी है इसके संग

Mon, 06 Mar 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 06 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Churri brightly colored on-wafer, treat disease with its
चुर्री-पापड़
होली को देखते हुए मिलावटखोर रुपये कमाने के लिए लोगों के सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। त्योहार पर वे खाद्य पदार्थों चुर्री, पापड़, चिप्स को चटक और आकर्षित बनाने के लिए उसमें रंग डाल रहे हैं। इसके खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। इसमें मिलाया जाने वाला रंग सिंथेटिक होता है। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन

होली पर बाजारों में रंग-बिरंगे नमकीन और पापड़ दिखाई देने लगते हैं। वैसे कहा जाए तो यह सब होली पर बाजार की सुंदरता बढ़ाते हैं लेकिन मिलावटखोर इनकी आड़ में लोगों की जान से खेलते हैं। रंग-बिरंगी चुर्री-पापड़ में घातक रसायन रंग डाला जाता है।
विज्ञापन

चटक रंग के चिप्स-पापड़ व कचरी आदि में अखाद्य रंग पड़े होने की संभावना अधिक होती है। होली के त्यौहार पर इनकी खपत घर घर होती है। प्रशासन द्वारा अखाद्य रंग मिली सामग्री बेचने पर लगाए गए प्रतिबंध का असर नजर नहीं आ रहा है। छापेमारी के लिए अभियान तेजी से नहीं पकड़ पा रहा है। वहीं, मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी वीके कुशवाह के मुताबिक अभियान तो चल रहे हैं। खाद्य पदार्थ में सिंथेटिक कलर होने पर नमूने फेल हुए हैं और जुर्माने भी हुए हैं। हम अभियान को चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं चिकित्सक
रंगी पापड़ में रसायन रंग होते हैं। जिसे खाते ही रसायन पेट में मिल जाता है और पेट में कीड़े पड़ जाते हैं या फिर गुर्दे भी खराब हो जाते हैं। अक्सर देखा जाता है कि होली पर उल्टी, दस्त जैसी बीमारियां होती हैं। अगर ये खाने ही हैं, तो बिना रंग वाले पदार्थ आए। हालांकि उनमें भी जो सामान मिला होता है, वो भी घटिया किस्म का।
डा. कृष्णा यादव
जिला स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed