{"_id":"95384ddba409a4c35f5198a6c94e06f8","slug":"chulhowli-mobile-tablet-filled-bag-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुल्हावली में मोबाइल, टेबलेट से भरे बैग मिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुल्हावली में मोबाइल, टेबलेट से भरे बैग मिले
ब्यूूराे अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 25 Dec 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। थाना क्षेत्र के गांव चुल्हावली के निकट मोबाइल, टेबलेट और कपड़ों से भरे तीन बैग लावारिस हालात में मिले हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बैगों को बरामद कर लिया है। बरामद किए गए मोबाइलों की कीमत तीन लाख रुपये बतायी गयी है। माना जा रहा है कि बरामद मोबाइल ट्रेन से अथवा किसी दुकान से चोरी किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुधवार प्रात: छह बजे करीब गांव चुल्हावली के लोग सुबह निकले तो गांव के निकट ही तीन बैगों को लावारिस हालात में पडे़ पाया। ग्रामीणों ने तत्काल थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बैगों को चेक किया तो उनमें विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन, टेबलेट भरे हुए थे। एक बैग में दो जोड़ी नए कपड़े भी रखे हुए थे।
बैगों से करीब 50 मोबाइल फोन, टेबलेट, डाटा केबिल, मेमोरी कार्ड आदि बरामद किए गए हैं। इनकी कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। माना जा रहा है कि बरामद किए गए मोबाइलों, टेबलेट आदि ट्रेन के लगेज यान से अथवा किसी शोरूम से चोरी कर लाए गये हैं। संभावना है कि जब चोर ट्रेन से चोरी किए गये उक्त सामान को चुल्हावली पर ट्रेन धीमी होने पर उतरें हों, उसी दौरान पुलिस की गस्ती पुलिस वहां से गुजरी हो और चोर भाग गये हों। पुलिस का कहना है कि तीन बैग मिले हैें, इनमें करीब 50 मोबाइल फोन आदि मिले हैं। शाम तक इंतजार करने के बाद भी कोई उक्त बैगों को लेने नहीं आया है। बरामद सभी फोनों को लावारिस में दाखिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
फोटो-टूंडला के गांव चुल्हावली के निकट से मिले लावारिश मोबाइल आदि से भरा बैग-10