{"_id":"66c49a437b6798991d059ce6","slug":"chowki-in-charge-slapped-minor-in-public-in-firozabad-ssp-line-present-to-chowki-in-charge-2024-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देखें वीडियो: चौकी इंचार्ज ने पार की मानवता की हदें, सरेआम नाबालिग पर जमकर बरसाए थप्पड़; एसएसपी ने गिराई गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखें वीडियो: चौकी इंचार्ज ने पार की मानवता की हदें, सरेआम नाबालिग पर जमकर बरसाए थप्पड़; एसएसपी ने गिराई गाज
Tue, 20 Aug 2024 07:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 20 Aug 2024 07:02 PM IST
सार
सुहागनगरी में चौकी इंचार्ज ने मानवता की सारे हदें पार की। वीडियो बनाने पर आग बबूला हुए तो सरेआम नाबालिग पर जमकर थप्पड़ बरसाए। एसएसपी ने उन्हें लाइन हाजिर करके जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज ने पार की मानवता की हदें, सरेआम नाबालिग पर जमकर बरसाए थप्पड़
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बाइक से पाइप फटने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर कायथा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान एक किशोर वीडियो बनाने लगा। वीडियो बनाता देख चौकी प्रभारी आग बबूला हो गए। वह किशोर पर बरस पड़े। उन्होंने नाबालिग पर जमकर थप्पड़ बरसाए। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो यह वायरल हो गया। एसएसपी ने उन्हें लाइन हाजिर किया है। विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
घटना नारखी थाना क्षेत्र के गांगनी गांव की है। गांव निवासी राजकुमार अपने खेत पर पाइप डालकर सिंचाई कर रहे थे। तभी मनीष अपनी बाइक को पाइप के ऊपर से निकालकर ले गया। इससे पाइप फट गया। इसी बात पर दोनों के बीच जमकर कहासुनी के बाद हाथापाई भी हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
मामले की जानकारी पर कायथा चौकी प्रभारी भगत सिंह मौके पर पहुंचे थे। तभी एक किशोर उनकी वीडियो बना रहा था। इसी बात पर नाराजगी जाहिर करते हुए चौकी प्रभारी ने किशोर की पिटाई कर दी। किशोर को पीटते हुए दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही उसकी जांच भी कराई जा रही है। इसके अलावा राजकुमार ने मामले की शिकायत थाने पर की थी। शिकायत के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
दरोगा का विवादों से है पुराना नाता
दरोगा भगत सिंह नारखी थाने की चौकी प्रभारी कायथा से पहले थाना उत्तर की गांधी पार्क चौकी पर तैनात थे। यहां भी उनका विवादों से नाता था। उन्होंने यहां दुकानदारों का काफी परेशान किया था। आरोप था कि दरोगा दुकानदारों से अवैध उगाई करते हैं।
इसके अलावा आरोप है कि उन्होंने सुविधा शुल्क न देने पर एक व्यापारी को दुकान से खींचकर पीटा था। इसके बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया था। तब दरोगा को गांधी पार्क चौकी से हटाकर कायथा चौकी भेजा था।
नारखी थाने की चौकी कायथा के प्रभारी को लाइन हाजिर करने की बात की जानकारी है। विवाद होने की जानकारी नहीं है। -राजेश कुमार, सीओ टूंडला